फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar mushroom farming subsidized electricity benefits to farmers vijay kumar sinha

Bihar News: मशरूम उत्पादन को लेकर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, मिलेगी सब्सिडी युक्त बिजली की सुविधा

Sat, 20 Sep 2025 07:52 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 20 Sep 2025 07:52 AM IST
सार

बिहार के उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने घोषणा की है कि अब राज्य में मशरूम, कम्पोस्ट और स्पॉन उत्पादन इकाइयों को कृषि बिजली कनेक्शन का लाभ मिलेगा। इससे किसानों की उत्पादन लागत घटेगी और मुनाफा बढ़ेगा।

विज्ञापन
bihar mushroom farming subsidized electricity benefits to farmers vijay kumar sinha
उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री-सह-कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार में मशरूम की खेती एक महत्वपूर्ण कृषि गतिविधि के रूप में तेजी से उभर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने मशरूम उत्पादन, कम्पोस्ट उत्पादन और स्पॉन इकाइयों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। अब इन इकाइयों को वाणिज्यिक दरों की जगह कृषि बिजली कनेक्शन का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पहले मशरूम इकाइयों को वाणिज्यिक बिजली कनेक्शन के अंतर्गत रखा गया था, जिससे किसानों की लागत बढ़ रही थी और मुनाफा घट रहा था। किसानों की इस समस्या को देखते हुए अब मशरूम, कम्पोस्ट और स्पॉन उत्पादन इकाइयों को कृषि श्रेणी की बिजली सुविधा मिलेगी। इससे उत्पादन लागत कम होगी और किसानों की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन


'मशरूम खेती बनेगी ग्रामीण युवाओं और महिलाओं के लिए सहारा'

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मशरूम उत्पादन कम भूमि में किया जा सकता है और इसका पोषण एवं आर्थिक मूल्य अधिक है। यही कारण है कि यह लघु व सीमांत किसानों, महिलाओं और ग्रामीण युवाओं के लिए आय का सशक्त साधन बनता जा रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस पहल से बिहार देश के अग्रणी मशरूम उत्पादक राज्यों में अपनी स्थिति और मजबूत करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: नवरात्रि पर बिहार से गुजरने वाली 5 जोड़ी ट्रेनों का मैहर में ठहराव, श्रद्धालुओं को होगी बड़ी सहूलियत


'टोपोलैंड किसानों को मिलेगा योजनाओं का लाभ'

विजय कुमार सिन्हा ने टोपोलैंड क्षेत्रों के किसानों के लिए भी राहत की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बिहार में बड़ी संख्या में किसान सामान्य टोपोलैंड, असर्वेक्षित टोपोलैंड और नदी के दियारा क्षेत्र में खेती करते हैं। दियारा क्षेत्र की भूमि अक्सर नदी में समाहित हो जाती है, जिससे स्थायी सेटलमेंट संभव नहीं हो पाता। ऐसे किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार टेंपररी सेटलमेंट की प्रक्रिया लागू करेगी। इससे उन्हें अस्थायी रूप से भूमि का उपयोग करने का अधिकार मिलेगा और वे योजनाओं का लाभ उठा पाएंगे।

'किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में ठोस कदम'

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार विद्युत नियामक आयोग भी इस प्रक्रिया में सहयोग करेगा। यह कदम न केवल मशरूम उत्पादन क्षेत्र को स्थिरता देगा, बल्कि राज्य में कृषि विविधीकरण और किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed