फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: Many things were revealed during interrogation of the accused in the sand trader murder case

Bihar: बालू कारोबारी हत्या मामले में आरोपी से पूछताछ में कई खुलासे, सिटी एसपी पश्चिम ने दी जानकारी

Sat, 26 Jul 2025 05:27 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 26 Jul 2025 05:27 PM IST
सार

Bihar: पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पियरपुरा थाना क्षेत्र के ढालापर निवासी अजीत पासवान अपने भांजे राजा कुमार से अवैध हथियार मंगवा रहा है। राजा कुमार के कहने पर रामकुमार उर्फ रॉकी ने अपने दोस्त राजा को देसी कट्टा पहुंचाने के लिए योजना बनाई थी।

विज्ञापन
Bihar: Many things were revealed during interrogation of the accused in the sand trader murder case
सिटी एसपी पश्चिम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत पियरपुरा थानाक्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दो अपराधियों को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान राजा कुमार एवं रॉकी कुमार के रूप में हुई है, जो अरवल जिले के किंजर थाना क्षेत्र के निवासी हैं।

विज्ञापन

पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पियरपुरा थाना क्षेत्र के ढालापर निवासी अजीत पासवान अपने भांजे राजा कुमार से अवैध हथियार मंगवा रहा है। राजा कुमार के कहने पर रामकुमार उर्फ रॉकी ने अपने दोस्त राजा को देसी कट्टा पहुंचाने के लिए योजना बनाई थी। इसी दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। फिलहाल दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पढे़ं: कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया गया नमन, दीप जलाकर दी गई श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन

बालू कारोबारी हत्याकांड में मंटू कुमार से पूछताछ
एक अन्य मामले में सिटी एसपी ने बताया कि 10 जुलाई को रानीतालाब थाना क्षेत्र के थाना गांव में बालू कारोबारी रमाकांत यादव की हत्या कर दी गई थी। घटना के अगले दिन पुलिस ने गांव में स्थित रामकुमार यादव के घर से एक देसी कट्टा बरामद किया था। इस मामले में रामकुमार यादव तो पहले ही गिरफ्तार हो चुका है, लेकिन उसका बेटा मंटू कुमार फरार था।

अब मंटू कुमार ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है, जिसके बाद पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया और पूछताछ की। पूछताछ में मंटू कुमार ने कई अहम खुलासे किए हैं। उसने बताया कि रमाकांत यादव की हत्या में कुंदन कुमार उर्फ दीपक, दिव्यांशु कुमार उर्फ अंशु और अविनाश कुमार ने हथियार और गोली की व्यवस्था की थी।

जब कुंदन और दिव्यांशु के आपराधिक इतिहास की जांच की गई तो पता चला कि रानीतालाब सहित पटना जिले के कई थाना क्षेत्रों में इनके खिलाफ पूर्व से ही आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल तीनों फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं।

पटना न्यूज, पटना वायरल न्यूज, पटना क्राइम न्यूज, पटना हिन्दी न्यूज, बिहार न्यूज, बिहार हिन्दी न्यूज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed