फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Constable Recruitment date for filling form for constable recruitment has been extended

Bihar Constable Recruitment: सिपाही भर्ती में फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, अब इस डेट तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

Wed, 16 Apr 2025 04:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Apr 2025 04:51 PM IST
सार

Bhar Police Constable: बिहार में सिपाही भर्ती को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सिपाही भर्ती में फॉर्म भरने की तारीख को बढ़ा दिया गया है। अब अभ्यर्थी 25 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। पहले पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल निर्धारित थी।

विज्ञापन
Bihar Constable Recruitment date for filling form for constable recruitment has been extended
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Bihar Police Constable Recruitment 2025: केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार द्वारा आयोजित बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार अब 25 अप्रैल, 2025 तक इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल तक आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कांस्टेबल के कुल 19,838 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।

विज्ञापन


पूर्व में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 18 अप्रैल, 2025 थी, जिसे अब 25 अप्रैल, 2025 तक बढ़ा दिया गया है। केंद्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती, बिहार (CSBC) की ओर से जारी ताजा नोटिस में लिखा है, "विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्ति की अंतिम तिथि 18.04.2025 से विस्तारित करते हुए दिनांक 25. 04.2025 समय रात्रि 24:00 बजे तक निर्धारित की जाती है।"

विज्ञापन

26 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे आवेदन पत्र
विस्तारित कार्यक्रम के अनुसार, आवेदन की अंतिम तिथि तक शुल्क का भुगतान करने वाले अभ्यर्थियों को अगले 24 घंटे के भीतर अपने आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर जमा करना होगा। विस्तारित कार्यक्रम नीचे तालिका में देख सकते हैं।

पंजीकरण करने की अंतिम तिथि

25 अप्रैल 2025, रात्रि 11.59 बजे

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि

25 अप्रैल 2025, रात्रि 11.59 बजे

आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि

26 अप्रैल 2025, रात्रि 11.59 बजे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed