{"_id":"6ae36a609945b06c28039a0c","slug":"bihar-ias-transfer-2026-ck-anil-appointed-additional-chief-secretary-education-department-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, सीके अनिल को मिली शिक्षा विभाग की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव, सीके अनिल को मिली शिक्षा विभाग की कमान
Thu, 29 Oct 2026 09:17 PM IST
पटना ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: पटना ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:17 PM IST
सार
बिहार सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सीके अनिल को शिक्षा विभाग का अपर मुख्य सचिव नियुक्त किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 29 अक्तूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, 1991 बैच के अधिकारी सीके अनिल को अगले आदेश तक नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
फेरबदल
- फोटो : फेरबदल
विस्तार
बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले और प्रभार में फेरबदल किया है। 29 अक्तूबर 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार, कई बड़े अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
सीके अनिल को शिक्षा विभाग की कमान
सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, वर्ष 1991 बैच के आईएएस अधिकारी और बिहार राज्य योजना परिषद, पटना के परामर्शदाता श्री सी. के. अनिल का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।
अरविन्द कुमार चौधरी संभालेंगे कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार
वर्ष 1995 बैच के आईएएस अधिकारी और मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविन्द कुमार चौधरी (जो परीक्षा नियंत्रक, बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद तथा महानिदेशक, बिपार्ड का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे हैं) को अब कृषि उत्पादन आयुक्त, कृषि विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- बिहार एमएलसी चुनाव: राजद ने भाजपा से दो सीटें छीन लीं; विधान परिषद की आठ सीटों का अंतिम परिणाम यह रहा
पंकज कुमार को मिला प्रभार से मुक्त
गृह विभाग के प्रधान सचिव वर्ष 1997 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज कुमार को वर्तमान में धारित जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।
इसके साथ ही, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर सचिव अमित कुमार पाण्डेय (भा.प्र.से.-2014) को अगले आदेश तक अपर सचिव, कृषि विभाग के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी दी गई है।