फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: EOU takes major action against sand mafia in Patna, 40 illegal sand storages seized from Son River

Bihar: पटना में बालू माफियाओं पर ईओयू की बड़ी कार्रवाई, सोन नदी से 40 अवैध बालू भंडारण जब्त; मामला दर्ज

Wed, 25 Jun 2025 05:55 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 25 Jun 2025 05:55 PM IST
सार

Bihar: छापेमारी के दौरान बालू माफिया मौके से फरार हो गए। ईओयू के डीएसपी ने बताया कि बालू माफियाओं की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बालू माफियाओं के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी रहेगी।

विज्ञापन
Bihar: EOU takes major action against sand mafia in Patna, 40 illegal sand storages seized from Son River
पुलिस टीम की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में अवैध बालू खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में पटना जिले के मनेर क्षेत्र में आर्थिक अपराध इकाई (EOU) और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोन नदी क्षेत्र में 40 से अधिक अवैध बालू भंडारण को जब्त किया है। इस मामले में सैकड़ों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सोन नदी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से बालू की निकासी कर उसका भंडारण किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मनेर थाना क्षेत्र के सुअर मरवा और चौरासी इलाके में स्थानीय पुलिस के सहयोग से छापेमारी की गई।

विज्ञापन

कार्रवाई के दौरान आर्थिक अपराध इकाई और जिला खनन पदाधिकारी की देखरेख में 40 से अधिक अवैध बालू के स्टॉक जब्त किए गए। हालांकि, छापेमारी के दौरान बालू माफिया मौके से फरार हो गए। ईओयू के डीएसपी ने बताया कि बालू माफियाओं की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि बालू माफियाओं के खिलाफ लगातार छापेमारी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: बिहटा में सिरकटी लाश मिलने से सनसनी, दो मोबाइल और नशीला पदार्थ बरामद; मृतक की शिनाख्त नहीं

बता दें कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने बिहार में तीन महीने के लिए नदियों से बालू निकासी पर रोक लगाई है। इसके बावजूद बालू माफिया नियमों को ताक पर रखकर सोन नदी से अवैध तरीके से बालू निकाल कर भारी मात्रा में स्टॉक कर रहे थे। इस बालू को ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी थी। प्रशासन की यह कार्रवाई NGT के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और बालू माफियाओं की अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से की गई है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed