फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Jyoti's uproar: A major blow to Pawan Singh's politics, Bihar Assembly Elections 2025

Bihar : पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति का LIVE बवाल, यूज एंड थ्रो का लगाया आरोप! क्या लगेगा सियासी झटका?

Sun, 05 Oct 2025 10:57 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: तरुणेंद्र चतुर्वेदी Updated Sun, 05 Oct 2025 10:57 PM IST
सार

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने लखनऊ के फ्लैट विवाद के बाद सोशल मीडिया पर लाइव आकर भारी बवाल काटा। उन्होंने पवन सिंह पर यूज एंड थ्रो करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Jyoti's uproar: A major blow to Pawan Singh's politics, Bihar Assembly Elections 2025
बिहार चुनाव से पहले पवन सिंह की राह में ज्योति का बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के बवाल से विधानसभा चुनाव 2025 की रणभेरी बजने से पहले बिहार की राजनीति में जबरदस्त हलचल मच गई है। ज्योति के इस हंगामे से पवन सिंह की विधानसभा तक की राह में संकट के काले बादल मंडराने लगे हैं। ज्योति सिंह के आरोपों ने पवन को बैकफुट पर लाने के आसार और भी मजबूत कर दिए हैं।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
दरअसल, 2024 के लोकसभा चुनाव में जब पवन सिंह काराकाट सीट से मैदान में उतरे थे, तब ज्योति सिंह ने हर विवाद को नजरअंदाज करते हुए हमसाया बनकर उनका पूरा साथ दिया था। चुनाव के बाद भले ही दोनों के बीच अंदरूनी तनाव बना रहा, लेकिन किसी ने भी सार्वजनिक तौर पर इस पर कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन


चुनाव के बाद ज्योति सिंह खुद भी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में थीं। वे पवन सिंह की ओर से रोहतास और औरंगाबाद जिलों में लोगों के सुख-दुख में शामिल होती रहीं और लगातार सक्रिय रहीं। लेकिन हाल ही में पवन सिंह के भाजपा में दोबारा वापसी के बाद हालात बदल गए। ज्योति सिंह ने ऐलान किया कि वे पवन सिंह से मिलने लखनऊ स्थित उनके घर जाएंगी। ऐलान के मुताबिक वे रविवार को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित फ्लैट पर पहुंचीं, लेकिन वहां पवन सिंह के बजाय यूपी पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने ज्योति को पवन के फ्लैट में प्रवेश करने से रोक दिया। इसी बात को लेकर ज्योति ने मौके पर ही भारी बवाल किया और सोशल मीडिया पर लाइव आकर रोते हुए अपना दर्द बयां किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुझे यूज एंड थ्रो किया गया ज्योति सिंह
बवाल के दौरान ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मैंने लोकसभा चुनाव में पवन का हर कदम पर साथ दिया था। लोगों से उनके लिए वोट मांगे, लेकिन अब मुझे ही अपमानित किया जा रहा है। मुझे उनके घर से बेदखल कर दिया गया। यूपी पुलिस से मेरा अपमान कराया गया। यह अपमान सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हर बहू और पत्नी का है। अगर मुझे इंसाफ नहीं मिला तो मैं आत्महत्या कर लूंगी।




पवन सिंह की राजनीतिक सेहत पर असर तय
इस विवाद ने पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच चल रहे तनाव को सार्वजनिक कर दिया है। विधानसभा चुनाव से पहले यह विवाद खुलने से पवन सिंह की राजनीतिक सेहत पर असर पड़ना लगभग तय माना जा रहा है। गौरतलब है कि भाजपा में वापसी के बाद से ही पवन सिंह के भोजपुर जिले की किसी सीट से चुनाव लड़ने की चर्चा तेज थी। लेकिन ज्योति के इस बवाल ने उस चर्चा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। विरोधियों को अब बैठे-बिठाए एक बड़ा मुद्दा मिल गया है। अगर पवन सिंह चुनाव मैदान में उतरते हैं, तो विरोधी दल ज्योति सिंह के आरोपों को जोरदार तरीके से उठाकर उन्हें बैकफुट पर लाने की पूरी कोशिश करेंगे।

ये भी पढ़ें- Live Bihar Election LIVE: तेजस्वी ने इंडिया गठबंधन के नेताओं के साथ की मीटिंग, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर लगाया आरोप

राजनीति में नया मोड़ संभव
राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि पवन के विरोधी दल अब ज्योति सिंह को अपने पाले में लाने की कोशिश करेंगे। अगर ऐसा हुआ, तो वे उसी सीट से चुनाव लड़ सकती हैं, जहां से पवन सिंह उतरने की तैयारी कर रहे हैं।फिलहाल, ज्योति के बवाल के बाद बिहार की राजनीति में नई हलचल मच गई है। यह देखना दिलचस्प होगा कि राजनीति का यह ऊंट किस करवट बैठेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed