Bihar Election: 'बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत होगी, इसमें कोई शक नहीं', महिला कार्यकर्ताओं से बोले पीएम मोदी
Bihar Election: प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनावी रैलियों में रिकॉर्ड संख्या में महिलाएं शामिल हो रही हैं। वह नारे लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर कोई संदेह नहीं कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार अभियान के आखिरी चरण में मंगलवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की महिला कार्यकर्ताओं से बातचीत की। बीजेपी-एनडीए समर्थक मतदाताओं के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि चुनावी रैलियों में रिकॉर्ड संख्या में महिलाएं शामिल हो रही हैं। वह नारे लगा रही हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुझे इस बात पर कोई संदेह नहीं कि बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत होगी। पीएम ने महिला कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक मतदान सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
While interacting with women of Bihar via NaMo App, PM Modi says, "I have seen this election closely and one thing I can say is that NDA is winning this election with a huge majority. I have no doubt about NDA's victory..." pic.twitter.com/23CFWlCtWk
— ANI (@ANI) November 4, 2025
पढ़ें: 'वह काला दिन था जब बजट का पैसा परिवारों में बंट जाता था', हरियाणा के CM सैनी का राजद पर तंज
यह बातचीत भारतीय जनता पार्टी की 'मेरा बूथ, सबसे मजबूत' पहल के तहत हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला कार्यकर्ताओं से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि बिहार चुनाव में 'जंगल राज' के समर्थकों को अब तक की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़े। पीएम मोदी ने कहा कि एनडीए सरकार महिलाओं के जीवन को आसान बनाने और उनका सशक्तीकरण करने के लिए प्रतिबद्ध है।