फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Gaya News ›   Bihar Election: That was a dark day when budget money was distributed among families Haryana CM Saini

Bihar Election: 'वह काला दिन था जब बजट का पैसा परिवारों में बंट जाता था', हरियाणा के CM सैनी का राजद पर तंज

Tue, 04 Nov 2025 04:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया जी Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 04 Nov 2025 04:48 PM IST
सार

Bihar Election: सीएम सैनी ने कहा कि नीतीश कुमार के शासन में बेटियां गर्व से घर से बाहर निकलती हैं। उन्होंने लालू-राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार को पीछे धकेला। तेजस्वी यादव की सरकार जमीन कुर्क कर नौकरी देती थी।

विज्ञापन
Bihar Election: That was a dark day when budget money was distributed among families Haryana CM Saini
नायाब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया जी जिले के वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के मानपुर मोहल्ले स्थित एक निजी होटल में मंगलवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। सभा में शामिल होने से पहले उनका गया एयरपोर्ट पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित किया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उन्हें बिहार की इस पवित्र धरती पर आने का अवसर मिला है। जिस प्रकार हरियाणा की पवित्र भूमि पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था, उसी तरह बोधगया की भूमि भी पुण्यस्थली है। उन्होंने कहा कि हरियाणा और बिहार का पुराना नाता है, और वे इसी संबंध को मजबूत करने आए हैं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार डबल इंजन की सरकार के जरिए विकास की गति को तेज करने में जुटे हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशियों को जीत दिलाएं ताकि विकास की यह रफ्तार और तेज हो सके।

विज्ञापन


पढे़ं: 'बिहार की जनता सब जानती है, इसलिए वो जंगलराज नहीं लाना चाहती', अमित शाह का बयान

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2005 से पहले बिहार की पहचान जंगलराज के रूप में थी। उस समय शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा छा जाता था। अपहरण, लूट, रंगदारी और भय का माहौल था। व्यापारी दुकानें बंद कर देते थे, बेटियां घर से निकलने से डरती थीं। लेकिन आज नीतीश कुमार के शासन में बेटियां गर्व से घर से बाहर निकलती हैं। उन्होंने लालू-राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने बिहार को पीछे धकेला। तेजस्वी यादव की सरकार जमीन कुर्क कर नौकरी देती थी। बजट का पैसा विकास पर नहीं, परिवारों में बंट जाता था। वह दौर बिहार के इतिहास का काला अध्याय था।

उन्होंने आगे कहा कि आज उद्योग लग रहे हैं, निवेश बढ़ रहा है और बिहार आगे बढ़ रहा है। जबकि लालू और कांग्रेस की सरकारें सिर्फ भ्रष्टाचार और परिवारवाद में डूबी रहीं।राहुल गांधी पर हमला करते हुए सैनी बोले कि हरियाणा में राज्य सरकार छठ पूजा मनाती है, लेकिन राहुल बाबा उसे ‘स्टंट’ बताते हैं। ऐसे लोग भारतीय संस्कृति का मजाक उड़ाते हैं। बिहार की जनता उन्हें करारा जवाब देगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 से पहले जब लालू शासन में थे, बिहार को केंद्र से दस साल में सिर्फ दो लाख करोड़ रुपए मिले, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार को साढ़े 14 लाख करोड़ रुपए का बजट दिया है। उन्होंने यह भी घोषणा की कि चुनाव के बाद 14 नवंबर से किसानों को नौ हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed