फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Tejashwi Yadav's helicopter unable to fly due to bad weather; campaigning over phone

Bihar Election: खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर पाए तेजस्वी, फोन पर जनता से बोले- नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकिए

Sat, 01 Nov 2025 01:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Nov 2025 01:58 PM IST
सार

Bihar Assembly Election: खराब मौसम के कारण नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की चुनावी सभा रद्द कर दी गई। उनका हेलीकॉप्टर पटना से उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद तेजस्वी यादव ने फोन पर ही चुनाव प्रचार किया। 

विज्ञापन
Bihar Election: Tejashwi Yadav's helicopter unable to fly due to bad weather; campaigning over phone
राजद नेता तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोंथा चक्रवात के कारण पूरे बिहार का मौसम खराब हो चुका है। पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज मुफ्फरपुर जिले के साहेबगंज में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। लेकिन, वह नहीं जा सके। उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण उड़ान नहीं भर पाया। इसके बाद तेजस्वी यादव ने फोन से ही चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देने की अपीली की। 

विज्ञापन


महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं
तेजस्वी यादव ने कहा कि साहेबगंज की जनता को नमन करता हूं। खराब मौसम के बाद कारण मैं आप सबके बीच नहीं आ पाया। यहां का मौसम बहुत खराब है। हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पा रहा है। आप सभी लोगों से अपील है कि महागठबंधन के प्रत्याशी को वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं। वीडियो के जरिए मैंने देखा कि आपलोगों की भीड़ मैदान भर चुका है। 
विज्ञापन

Bihar Election: पहले चरण के मतदान के दिन मौसम कैसा रहेगा? मोंथा ने बिहार चुनाव प्रचार की रफ्तार थामी
विज्ञापन
विज्ञापन


तेजस्वी यादव ने कहा- जाति-धर्म से ऊपर उठकर वोट करें
तेजस्वी यादव ने कहा कि आपसे निवेदन है कि आपलोग मुझे एक मौका दें और नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें। 20 साल पुरानी इस निकम्मी सरकार ने बिहार से गलत किया है। आप मुझे एक मौका दें। ताकि हर एक परिवार को सरकारी नौकरी देने का काम मैं कर पाऊं। अब नया बिहार बनान है। अपराध, भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाना है। पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार बनानी है। आप सबलोग एकजुट हो जाइए। अब जाति और धर्म से ऊपर उठकर एक मौका तेजस्वी यादव को दीजिए और महागठबंधन की सरकार बनिए। हमलोग सरकार बनने के बाद साहेबगंज आकर आपका आशीर्वाद लेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed