Bihar Election: आज इन जिलों में तेजस्वी यादव की चुनावी सभा, कहा- जनता हमें शक्ति प्रदान करे तो यह काम करेंगे
Bihar Assembly Election: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज से अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। आज पांच जिलों में उनकी चुनावी सभा है। यात्रा पर निकले से पहले उन्होंने बिहारवासियों से शक्ति प्रदान करने की अपील की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महागठबंधन में मुख्यमंत्री चेहरा घोषित होने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज ताबड़तोड़ चुनावी सभा करने के लिए निकल चुके हैं। पटना में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। 17 महीने के महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। साथ ही कहा कि बिहारवासियों से बस यही कहना चाहता हूं कि आप हमें शक्ति प्रदान कीजिए हम आपको बेरोज़गारी, महंगाई, पलायन, घूसखोरी, रिश्वतखोरी, गरीबी और अपराध से मुक्ति दिलाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बनेगा तो बिहार के लोग चिंता मुक्त हो जाएंगे। हमने जो वादा किया है, उसे पूरा करेंगे। हमारी राजनीति झूठ नहीं, भरोसे की राजनीति है।
इन जिलों में वोट मांगेंगे तेजस्वी यादव
तेजस्वी यादव आज सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, वैशाली में जनसभा करेंगे और महागठबंधन प्रत्याशियों के समर्थन में वोट मांगेंगे। वहीं माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य आरा में पार्टी और महागठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में जनसभा करेंगे।
Bihar Election: पीएम मोदी ने अपनी यात्रा की जानकारी दी, कहा- बिहार चुनाव में NDA को प्रचंड जीत मिलने जा रही है
तेजस्वी बोले- एनडीए वाले नकलची हैं
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि एनडीए वाले नकलची हैं। इनके नेता थके हुए हैं। यह लोग बिहार को ठगने में लगे हुए हैं। हमलोगों ने पांच लाख नौकरियां दी। साढ़े तीन लाख नौकरियां प्रक्रियाधीन करवाई। हमलोगों ने यह घोषणा की है कि महागठबंधन की सरकार बनते ही हर परिवार में एक सरकारी नौकरी दी जाएगी। माई-बहिन मान योजना लागू करेंगे। गैस सिलेंडर को पांच सौ रुपया करेंगे। जीविका दीदी को स्थायी नौकरी और 30 हजार रुपया प्रतिमाह देने का एलान किया। इसके अलावा बिहार सरकार में काम करने संविदाकर्मियों को राज्यकर्मी का दर्जा देंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार की जनता परिवर्तन चाहती है।