फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Tej Pratap gets Y-plus category security, former minister will now be under CRPF protection

Bihar Election 2025: तेज प्रताप को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, अब CRPF के घेरे में रहेंगे 'लालू के बेटे'

Sat, 08 Nov 2025 09:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 08 Nov 2025 09:55 PM IST
सार

Bihar Assembly Election 2025: पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को केंद्र सरकार ने वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अब वे CRPF की सुरक्षा में रहेंगे। राजनीतिक हलकों में इसे भाजपा से उनकी नजदीकी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।
 

विज्ञापन
Bihar Election: Tej Pratap gets Y-plus category security, former minister will now be under CRPF protection
पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार चुनावी सरगर्मी के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को गृह मंत्रालय की ओर से वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। इस श्रेणी में अब वे CRPF जवानों की सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

विज्ञापन

 
तेज प्रताप यादव, जो हाल ही में पार्टी से निष्कासित किए गए थे, को यह सुरक्षा प्रोटेक्शन लिस्ट के तहत प्रदान की गई है। हालांकि राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि यह कदम तेज प्रताप के भाजपा के प्रति झुकाव से जुड़ा हो सकता है। गृह मंत्रालय की ओर से आधिकारिक रूप से सुरक्षा दिए जाने की पुष्टि हुई है, लेकिन राजनीतिक अटकलों पर किसी भी पक्ष से अब तक बयान नहीं आया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Priyanka Gandhi In Katihar: बिहार में प्रियंका पीएम मोदी के कट्टे वाले बयान पर बरसीं, कहा- पद की गरिमा का...
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, एक दिन पहले ही तेज प्रताप ने भाजपा के सांसद रवि किशन का समर्थन किया था और उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो रोजगार देगा, मैं उसके साथ रहूंगा। तेज प्रताप पटना एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद रवि किशन के साथ तेज प्रताप यादव नजर आए थे। इस दौरान भाजपा सांसद ने तेज प्रताप यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इनके हृदय को सब लोग बहुत प्रेम कर रहे हैं। ये दिल वाले इंसान हैं। भोलेनाथ के भक्त हैं। वह सारे लोग जिसका लक्ष्य सेवा है उसके लिए भाजपा सीना खोलकर रखती है। इनकी छवि वही आ रही है।

वहीं, तेज प्रताप यादव ने कहा था कि पहली बार रवि किशन से मुलाकात हुई, ये भगवान के भक्त हैं हम भी भक्त हैं। तेज प्रताप ने यह भी जोड़ा कि मैंने शुरू से कहा कि जो बेरोजगारी मिटाएगा और रोजगार देगा मैं उसके साथ हूं। तेज प्रताप के इस बयान ने सियासी गलियारे में हलचल मचा दी थी। लोग कयास लगाने लगे राजद के बागी हो चुके तेज प्रताप जल्द ही NDA के नजदीक आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar News: घर में संदिग्ध हालात में मिला पति-पत्नी का शव, बेटों से अलग रहते थे दंपत्ति, पुलिस ने शुरू की जांच


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed