फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Politics on Kerala Congress's comment on Bihar, BJP targeted Congress, Samrat Choudhary

Bihar Election: बिहार को लेकर केरल कांग्रेस की टिप्पणी पर बवाल, भाजपा ने पूछा- 'बिहारियों की तुलना बीड़ी से?'

Fri, 05 Sep 2025 01:17 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 05 Sep 2025 01:17 PM IST
सार

कांग्रेस की केरल इकाई के विवादित ट्वीट को लेकर बिहार की राजनीति में घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा ने इसे बिहार का अपमान कहा। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवल ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। 

विज्ञापन
Bihar Election: Politics on Kerala Congress's comment on Bihar, BJP targeted Congress, Samrat Choudhary
उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के दौरान पीएम मोदी और उनकी मां को गाली देने के बाद सियासी गलियारी में लगी आग अभी बुझी नहीं है कि एक और बड़ा बवाल मच गया। भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर मां के अपमान के बाद अब बिहार के अपमान करने का आरोप लगा है। भाजपा की ओर से कांग्रेस पार्टी की केरल इकाई की ओर से किया गया सोशल मीडिया पोस्ट का स्क्रीनशॉट खूब शेयर किया जा रहा है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। आइए जातने हैं क्या मामला? किसने क्या कहा?...
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस की केरल इकाई द्वारा एक पोस्ट लिखा गया। इसमें लिखा गया था, "Bidis and Bihar start with B..." यानी "बीड़ी और बिहार 'B' से शुरू होते हैं"। यह पोस्ट तुरंत वायरल हो गया। सोशल मीडिया पर कांग्रेस को बिहार के युवाओं ने ट्रोल किया। इसके बाद भाजपा ने इसका स्क्रीनशॉट शेयर कर कांग्रेस पर निशाना साधा। हालांकि, इस पोस्ट को अब हटा लिया गया है। भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर अपनी मानसिकता को उजागर कर दिया है। कांग्रेस नेताओं का बिहार और बिहारियों के प्रति अपमानजनक रवैया नया नहीं है। केरल कांग्रेस की पोस्ट से साफ हो गया है कि कांग्रेस का असली चेहरा क्या है?Bihar Election: लालू प्रसाद ने पीएम मोदी ने पूछा यह सवाल, तेजस्वी यादव ने बिहार बंद को लेकर लगाया बड़ा आरोप
विज्ञापन


क्या कांग्रेस पार्टी बिहारियों की तुलना बीड़ी से कर रही है?
प्रदेश अध्यक्ष ने सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस पार्टी बिहारियों की तुलना बीड़ी से कर रही है? क्या यह बिहार के गरीबों और मेहनतकश लोगों का अपमान नहीं है? दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह टिप्पणी पूरे बिहार का अपमान है और जनता कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से इस बयान पर सार्वजनिक माफी की मांग की है। वहीं, इस मामले को लेकर बिहार में कांग्रेस पर लगातार हमले तेज होते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कांग्रेस के खिलाफ गुस्सा साफ देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांग्रेस बार-बार अपनी सोच और मानसिकता को जाहिर कर रही है
अब बिहार के उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि पहले हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की माता जी का अपमान, और अब पूरे बिहार का अपमान किया है। यही है कांग्रेस का असली चरित्र, जो बार-बार देश के सामने उजागर हो रहा है। सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस बार-बार अपनी सोच और मानसिकता को जाहिर कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह वही पार्टी है जो खुद को गरीबों की हितैषी बताती है, लेकिन हर बार गरीब, मेहनतकश और पिछड़े राज्यों का ही अपमान करती है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed