फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: Chirag Paswan claims victory on more than 160 seats; JDU, BJP claim victory on 225 seats

Bihar Election: पहले चरण के बाद NDA के '2025 में 225' का कॉफिडेंस डोला, चिराग 160 सीट पर ही जीत का दावा कर रहे

Sat, 08 Nov 2025 08:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Nov 2025 08:54 PM IST
सार

Chirag Paswan: पीएम मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान ने एनडीए की जीत का दावा तो कर दिया है लेकिन यह दावा गठबंधन के अन्य नेताओं के दावे से थोड़ा अलग है। उन्होंने 225 की तुलना में 160 से अधिक सीटों पर ही जीत का दावा किया है। 

विज्ञापन
Bihar Election: Chirag Paswan claims victory on more than 160 seats; JDU, BJP claim victory on 225 seats
चिराग पासवान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहले चरण के मतदान के बाद भले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के स्टार प्रचारक प्रचंड जीत का दावा कर रहे हो लेकिन उनका कॉफिडेंस जरूर कम हुआ है। इसका प्रमाण यह है कि एनडीए के सभी दिग्गज नेता अब 160 से ही अधिक सीटें जीतने का ही दावा कर रहे। जबकि कुछ दिन पहले तक एनडीए के कई नेता बिहार विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे। आज एनडीए के प्रमुख नेताओं ने स्वीकार कर लिया है कि वह बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में 225 सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाएंगें। एनडीए के अहम घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को 'अमर उजाला' से बातचीत में भरोसा जताया कि गठबंधन राज्य में 160 से 165 सीटें जीत सकता है।

विज्ञापन


इस विधानसभा चुनाव में 29 सीटों पर प्रत्याशी उतारने वाले चिराग पासवान ने गया एयरपोर्ट पर 'अमर उजाला' से बातचीत में कहा कि इतनी सीटों पर चुनाव लड़ने से उनका स्ट्राइक रेट बेहतर रहेगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा दूसरी तरफ थे, लेकिन इस बार वह एनडीए के साथ हैं। वहीं इस बार मुकेश सहनी की पार्टी एनडीए छोड़कर महागठबंधन के साथ चुनावी मैदान में है। हमारी पार्टी तो पहले से ही एनडीए में है, ऐसे में हालात पहले की तुलना में कहीं बेहतर हैं।
विज्ञापन

Chirag Paswan Exclusive: 'इनका MY समीकरण एक दिखावा है', खास बातचीत में क्या बोले चिराग पासवान; पढ़ें इंटरव्यू
विज्ञापन
विज्ञापन


चिराग ने यह भी दावा किया एक हफ्ते के बाद एनडीए सरकार बनाने की गहमागहमी में होगी। एक कारण आप बता दीजिए कि जनता क्यों महागठबंधन पर भरोसा करे? सत्ता में आने से पहले ही राजद के कार्यकर्ता हुड़दंग मचा रहे, लोगों को परेशान कर रहे और चुनावी सभा में बच्चों से कट्टा और न जाने कैसी कैसी बातें कर रहे हैं? अगर इनकी सरकार आ जाएगी तो पूरे बिहार में हुड़दंग मचाते दिखेंगे। वहीं दूसरी तरफ एनडीए में केवल सभ्यता से अपनी बातें कर रहे हैं। पहले चरण में हमलोग 100 सीटों के करीब वैसे ही पहुंच चुके हैं। दूसरे चरण के मतदान के बाद 2010 का रिकॉर्ड टूटेगा।  


आज ही संजय जायसवाल ने 225 सीटों का नारा दिया था
शनिवार यानी आज ही भारतीय जनता पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता संजय जायसवाल ने कहा था कि पूरे में बिहार में जनता का उत्साह दिख रहा है। यह अभूतपूर्व है। जनता ने मन बना लिया है कि एनडीए रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी। उन्होंने कहा कि इस बार 2010 के विधानसभा चुनाव का रिकॉर्ड टूटेगा। हमारा नारा है- "2025, नरेंद्र-नीतीश, इस बार 225"। बिहार की जनता इस नारे को साकार कर दिखाएगी। हमलोग अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करेंगे। 

Amit Shah Bihar Rally: अमित शाह बोले- सीमांचल को घुसपैठियों का अड्डा बनाना चाहते हैं राहुल-तेजस्वी

2020 के विधानसभा चुनाव एनडीए को 225 से ही करना पड़ा था संतोष
गौरतलब है कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटों से संतोष करना पड़ा था। इस बार गठबंधन ने ‘20 से 25 फिर से नीतीश’ और ‘225 सीटें एनडीए की’ जैसे नारे दिए थे, लेकिन अब चिराग पासवान का यह बयान संकेत देता है कि गठबंधन को भी एहसास हो गया है कि 245 सदस्यीय विधानसभा में 225 सीटें जीतना कठिन लक्ष्य है। इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (यूनाइटेड) ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को 29 सीटें दी गई हैं। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को उनकी मांग से कम सीटों पर संतोष करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed