फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election: BJP-JDU immediately answered 10 questions of Tejashwi Yadav, RJD, India alliance

Bihar Election: भाजपा-जदयू ने फौरन दिया तेजस्वी यादव के 10 सवालों का जवाब, नेता प्रतिपक्ष ने यह दावा किया था

Sat, 06 Sep 2025 09:56 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 Sep 2025 09:56 AM IST
सार

बिहार चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एक दूसरे पर कई आरोप लगा रहे। कई सवाल उठा रहे। शनिवार सुबह तेजस्वी यादव ने भाजपा-जदयू वालों से जो सवाल पूछने के लिए जनता से अपील की थी, उसका जवाब भाजपा-जदयू ने दे दिया है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Bihar Election: BJP-JDU immediately answered 10 questions of Tejashwi Yadav, RJD, India alliance
सीएम नीतीश कुमार, पीएम मोदी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में पक्ष-विपक्ष के दलों के बीच सियासी घमासान जारी है। शनिवार सुबह नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 10 सवालों के जरिए नीतीश सरकार पर हमला बोला था। करीब एक घंटे बाद ही भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड की ओर से इस मुद्दे पर जवाब दिया गया। भाजपा की ओर से प्रवक्ता नीरज कुमार और जदयू की ओर से प्रवक्ता अभिषेक झा ने वीडियो संदेश जारी कर इन सवालों का जवाब दिया। आइए जानते हैं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने तेजस्वी यादव ने हर एक सवालों का क्या-क्या जवाब दिया...
विज्ञापन


1. तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार सबसे गरीब राज्य क्यों है?
  • एनडीए का जवाब-  बिहार को सबसे गरीब राज्य बनाने का श्रेय लालू-राबड़ी के जंगल राज को जाता है, जहां विकास की जगह भ्रष्टाचार पनपा।

2. तेजस्वी यादव का सवाल -  बिहार में महिलाएं असुरक्षित क्यों हैं? 
  • एनडीए का जवाब-  महिलाओं की असुरक्षा की जड़ RJD के जंगल राज में है, जब अपराधी खुलेआम घूमते थे और कानून का राज नहीं था। आज महिलाएं रात में भी बिना भय के घर से निकलती हैं। 
  • विज्ञापन

3. तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था बेकार क्यों है?
  • एनडीए का जवाब-  स्वास्थ्य व्यवस्था की बर्बादी RJD शासन की देन है, जहाँ अस्पतालों में मरीज नहीं कुत्ते घूमते थे। 

4. तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में इतना अपराध क्यों है?
  • एनडीए का जवाब- अपराध की बढ़ोतरी लालू राज में शुरू हुई, जब गुंडे-माफिया राजनेताओं के संरक्षण में फले-फूले।

5. तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में इतना भ्रष्टाचार क्यों है? 
  • एनडीए का जवाब- भ्रष्टाचार की नींव RJD ने डाली, जहाँ चारा घोटाले से लेकर हर योजना में लूट मची थी।

6. तेजस्वी यादव का सवाल -बिहार में इतनी बेरोज़गारी क्यों है? 
  • एनडीए का जवाब- बेरोजगारी की मजबूरी लालू-राबड़ी के शासन की उपज है ।

7. तेजस्वी यादव का सवाल -बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है?
  • एनडीए का जवाब-  पलायन की मजबूरी RJD के जंगल राज से उपजी, जहाँ रोजगार के नाम पर सिर्फ अपराध और अराजकता थी। आज पलायन में कमी आई है। 

8. तेजस्वी यादव का सवाल -बिहार में स्कूल भवन क्यों नहीं बने?
  • एनडीए का जवाब- स्कूल भवनों की कमी लालू शासन की विरासत है, जब शिक्षा बजट परिवार की जेब में जाता था। आज लगातार स्कूल भवन बन रहे हैं शिक्षकों की बहाली हो रही है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

9. तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में नए उद्योग-धंधे क्यों स्थापित नहीं हुए?
  • एनडीए का जवाब- नए उद्योग-धंधे न लगने का कारण RJD का भ्रष्ट तंत्र है, जिसने निवेशकों को डराकर भगा दिया। आज भी निवेशक लालू राज को याद कर डरते हैं,पर फिर भी निवेश आ रहा है। 

10. तेजस्वी यादव का सवाल - बिहार में पलायन की मजबूरी क्यों है?
  • एनडीए का जवाब- शिक्षा व्यवस्था की चौपट हालत RJD के जंगल राज की देन है, जहाँ स्कूलों में पढ़ाई नहीं, सिर्फ राजनीति होती थी। गुंडागर्दी सिखाया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed