फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025: Jitan Ram Manjhi HAM Party Releases Candidate List, Nominees on 4 Seats in Gaya

Bihar Election 2025: जीतन राम की हम पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की सूची, गया जी की 4 सीटों पर इन्हें उतारा

Tue, 14 Oct 2025 06:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 14 Oct 2025 06:59 PM IST
सार

Bihar Vidhansabha Chunav 2025: पहले चरण का मतदान छह नवंबर को होना है। अब तक जनसुराज, भाजपा ने अपने पहली सूची में काफी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। माले के भी उम्मीदवारों के नाम सामने आ गए हैं। इसी कड़ी में एनडीए में शामिल मांझी की 'हम' ने भी अपनी सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं। देखें लिस्ट  

विज्ञापन
Bihar Election 2025: Jitan Ram Manjhi HAM Party Releases Candidate List, Nominees on 4 Seats in Gaya
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जीतन राम मांझी ने अपनी छह उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन

 

जिला विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार का नाम
गया जी इमामगंज दीपा कुमारी
गया जी टिकारी अनिल कुमार
गया जी बाराचट्टी (अ.जा) ज्योति देवी
गया जी अतरी रोमित कुमार
जमुई सिकंदरा प्रफुल्ल कुमार मांझी
औरंगाबाद कुटुम्बा ललन राम

अनिल कुमार, ज्योति देवी और दीपा कुमारी को फिर मौका
गया जी जिले के टिकारी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक अनिल कुमार को फिर से मौका दिया गया है। बाराचट्टी से ज्योति देवी को उतारा गया है, जो 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल कर चुकी हैं। ज्योति देवी केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की समधन हैं। वहीं, इमामगंज से दीपा कुमारी को भी फिर मौका मिला है। गया जी जिले के अतरी विधानसभा सीट से टिकट पाने वाले रोमित कुमार लंदन से एमबीए हैं। गया जी, बोधगया और नवादा में ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल चलाते हैं। सिकंदरा से टिकट प्रफुल्ल कुमार को दिया गया है, जिन्होंने पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी।

एनडीए में कितनी पार्टियां शामिल हैं?
एनडीए में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड, भारतीय जनता पार्टी, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा शामिल हैं। बिहार में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।
विज्ञापन


पढे़ं: जनसुराज से अमित कुमार दास ने मुजफ्फरपुर नगर सीट से भरा पर्चा, कार्यकर्ता रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले चरण का 6 नवंबर को होगा मतदान
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 6 नवंबर को होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया अधिसूचना जारी होते ही शुरू हो गई है। नामांकन की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर है, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 20 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed