फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Election 2025: BJP attacks Rahul Gandhi's Voter Adhikar Yatra, calls him borrowed Gandhi Tejashwi Yadav

बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल

Sat, 16 Aug 2025 03:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 16 Aug 2025 03:50 PM IST
सार

Bihar Assembly Election 2025: भाजपा नेता अजय आलोक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने अव्यवस्था फैलाने का ठेका ले रखा है, लेकिन एसआईआर के मुद्दे पर दोनों बुरी तरह फंस चुके हैं और चुनाव आयोग के नोटिस से बचने के लिए भाग रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Bihar Election 2025: BJP attacks Rahul Gandhi's Voter Adhikar Yatra, calls him borrowed Gandhi Tejashwi Yadav
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी को उधार का गांधी करार दिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले से 17 अगस्त को शुरू होने वाली राहुल गांधी की मतदाता अधिकार यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने राहुल गांधी को उधार का गांधी करार दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कांग्रेस नेता एसआईआर का विरोध क्यों कर रहे हैं? क्या वे नहीं चाहते कि मतदाता सूची से फर्जी वोटरों को हटाया जाए और अवैध घुसपैठियों को देश से बाहर निकाला जाए? आलोक ने स्पष्ट किया कि राज्य और केंद्र सरकार इस मुद्दे पर जल्द ही सख्त कदम उठाने जा रही है।

विज्ञापन

 
तेजस्वी यादव पर भी साधा निशाना
प्रवक्ता अजय आलोक ने बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भी हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि तेजस्वी यादव के पास दो वोटर कार्ड कहां से आए? चुनाव आयोग उनके एक वोटर कार्ड को पहले ही खारिज कर चुका है। ऐसे में उन्हें बताना चाहिए कि दूसरा कार्ड बांग्लादेश से आया है या फिर पाकिस्तान की साजिश का हिस्सा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rahul Gandhi: 17 अगस्त से राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा, 16 दिन घूमेंगे; जानिए किस दिन कहां रहेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Trending Videos

Bihar Election 2025: BJP attacks Rahul Gandhi's Voter Adhikar Yatra, calls him borrowed Gandhi Tejashwi Yadav
लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और बिहार विधानसभा नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला

अव्यवस्था फैलाने का आरोप
आलोक ने कहा कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव समेत विपक्षी दलों के नेता देश में केवल अव्यवस्था फैलाना चाहते हैं। पहले चुनाव आयोग, फिर ईडी, सीबीआई, आयकर विभाग और अब सुप्रीम कोर्ट तक- इन संस्थाओं को विपक्ष निशाना बना रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने अव्यवस्था फैलाने का ठेका ले रखा है, लेकिन एसआईआर के मुद्दे पर दोनों बुरी तरह फंस चुके हैं और चुनाव आयोग के नोटिस से बचने के लिए भाग रहे हैं।
 
रोहतास में क्या हुए विकास के काम?
अजय आलोक ने इस मौके पर सरकार की उपलब्धियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रोहतास में एक्सप्रेसवे, इंजीनियरिंग कॉलेज और मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। घर-घर बिजली और पानी पहुंचाने का काम हो रहा है। एनडीए इस बार चुनाव में अपनी उपलब्धियों और विजन के साथ उतरेगा। उन्होंने व्यंग्य किया कि राहुल गांधी की यात्रा में जितने लोग शामिल होंगे, उनमें से अधिकतर जमानत पर बाहर हैं और भ्रष्टाचार उनकी रगों में बसा है।
 
‘जिस जिले से गुजरेंगे, वहां कांग्रेस हारेगी’
भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि राहुल गांधी जिस जिले से गुजरेंगे, वहां कांग्रेस और महागठबंधन का बेड़ा गर्क होगा। उन्होंने अनुमान लगाया कि महागठबंधन को 25 से भी कम सीटें मिलेंगी, जबकि एनडीए बिहार में 225 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल करेगा।

यह भी पढ़ें- Bihar News: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, शादी के पांच माह बाद घर में मिला शव; जानें मामला
 
विपक्ष हार के लिए बना रहा बहाना
आलोक ने कहा कि संभावित हार को देखते हुए पूरा विपक्ष चुनाव आयोग के खिलाफ एक सुरक्षा कवच तैयार कर रहा है ताकि हार के बाद दोष आयोग पर मढ़ा जा सके। उन्होंने जोर देकर कहा कि इस बार एनडीए पांच घटक दलों के साथ मैदान में है और विपक्ष को इसका भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed