{"_id":"67e7e56145e0a941e00a1248","slug":"bihar-news-union-minister-nityanand-rai-interacted-with-people-in-gopalganj-religious-conversion-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी सरकार ने देश में धर्म परिवर्तन पर लगाई रोक, ऐसा करने वालों को भेजा जाएगा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: केंद्रीय मंत्री बोले- मोदी सरकार ने देश में धर्म परिवर्तन पर लगाई रोक, ऐसा करने वालों को भेजा जाएगा जेल
Sat, 29 Mar 2025 05:49 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 29 Mar 2025 05:49 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि शीघ्र ही गोपालगंज से लंबी दूरी की ट्रेन एवं अंतर्राज्यीय बस अड्डे की स्थापना पर काम किया जाएगा। देश की शांति, सुरक्षा, खुशहाली और समृद्धि एनडीए सरकार का लक्ष्य है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री को पौधा भेंट करते गोपालगंज वासी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
"प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार में देश में धर्म परिवर्तन पर रोक लगाई गई है। लोभ, लालच और भय दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने वालों को जेल भेजा जाएगा।" यह बातें भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने गोपालगंज शहर के श्याम मैरिज हॉल में आयोजित विभिन्न सामाजिक संगठनों की सभा को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि जो लोग धर्म परिवर्तन कर चुके हैं, यदि वह स्वेच्छा से अपने मूल हिंदू धर्म में वापस लौटते हैं, तो उनका स्वागत है। भारतीय जनता पार्टी समाज की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने यह भी कहा कि पूरे विश्व में देश की पहचान बनी है और देश आतंकवाद एवं नक्सलवाद के समाप्त होने के कगार पर है। यह नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रयासों के चलते संभव हुआ है। गृह मंत्री अमित शाह जल्द ही गोपालगंज में आ रहे हैं, इसलिए सभी सामाजिक संगठनों का निमंत्रण है कि वे अमित शाह का स्वागत करें। लायंस क्लब, चेंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी संघ, मारवाड़ी युवा संघ, आर्य समाज समेत अनेक सामाजिक संगठनों ने संयुक्त रूप से गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय का अभिनंदन किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि सभी सामाजिक संगठनों से अमित शाह जी की सभा में बड़ी संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। इस अवसर पर सुनील कुमार, विजय कुमार, प्रेम केडिया, पिंकी कुमार, परमात्मा सिंह सहित अनेक प्रमुख व्यवसायी एवं प्रबुद्धजन उपस्थित थे। भारत सरकार के गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने सभा स्थल, मंच, हेलीपैड, सभा स्थल पर आने-जाने की व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं का संपूर्ण निरीक्षण किया। उन्होंने गोपालगंज भाजपा की अब तक की तैयारियों पर संतोष व्यक्त किया और विश्वास जताया कि अमित शाह जी की सभा विशालतम सभा होगी, जो बिहार के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगी। बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने भी सभा स्थल का निरीक्षण किया और प्रशासन एवं भाजपा कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अमित शाह की सभा में आने वाले जन सैलाब को ध्यान में रखते हुए उन्होंने कई सुझाव भी प्रस्तुत किए।
गृह मंत्री आज आ रहे पटना, चुनावी तैयारियां होंगी शुरू; कल बिहार में कहां रहेंगे?