फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Demand for expressway from Pashupatinath to Baijnath Dham Samrat Chaudhary wrote letter to Nitin Gadkari

Bihar: पशुपतिनाथ से बैजनाथ धाम तक एक्सप्रेस-वे की मांग, सम्राट चौधरी ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को लिखा खत

Wed, 25 Dec 2024 07:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 25 Dec 2024 07:47 PM IST
सार

Patna News: सम्राट चौधरी ने पत्र में उल्लेख किया कि इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से न केवल बिहार में सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र का आर्थिक विकास भी तेज होगा। बिहार में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
Bihar Demand for expressway from Pashupatinath to Baijnath Dham Samrat Chaudhary wrote letter to Nitin Gadkari
भाजपा नेता सम्राट चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने और आर्थिक विकास को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखकर नेपाल स्थित पशुपतिनाथ धाम से झारखंड के बैजनाथ धाम (देवघर) तक नए एक्सप्रेस-वे के निर्माण की मांग की है।

विज्ञापन

 
तीर्थयात्रियों के लिए विशेष सुविधाओं का प्रस्ताव
सम्राट चौधरी ने अपने पत्र में इस बात पर जोर दिया कि इस मार्ग पर बड़ी संख्या में शिव-भक्त गंगा जल लेकर सुल्तानगंज से बैजनाथ धाम तक पैदल यात्रा करते हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि इस नए एक्सप्रेस-वे के दोनों ओर तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं के लिए सर्विस रोड का निर्माण किया जाए, ताकि वे नंगे पैर आरामदायक यात्रा कर सकें।
विज्ञापन

 
प्रस्तावित मार्ग और ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट की योजना
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एलाइनमेंट पशुपतिनाथ (नेपाल) से बैजनाथ धाम (देवघर) तक तैयार किया गया है। यह मार्ग भीमनगर, बीरपुर, पसराहा, अगुआनीघाट, सुल्तानगंज, कटोरिया और चानन से होकर गुजरेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • सुल्तानगंज-अगुआनीघाट पर गंगा नदी पर पुल का निर्माण पहले से चल रहा है, जो इस एक्सप्रेस-वे का एक अहम हिस्सा होगा।
  • यह मार्ग नेपाल, बिहार और झारखंड को जोड़ते हुए तीर्थयात्रियों के लिए एक सुगम और तेज विकल्प प्रदान करेगा।

 
पर्यटन और आर्थिक विकास को मिलेगी रफ्तार
सम्राट चौधरी ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से न केवल बिहार में सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र का आर्थिक विकास भी तेज होगा। उन्होंने बताया कि बिहार में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने से स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। यह एक्सप्रेस-वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं के लिए यात्रा को सुविधाजनक और सुरक्षित बनाएगा। उन्होंने रक्सौल से हल्दिया और दरभंगा से अमस तक बन रहे एक्सप्रेस-वे का भी जिक्र किया, जिससे बिहार के बुनियादी ढांचे में लगातार सुधार हो रहा है।
 
एक्सप्रेस-वे का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व
पशुपतिनाथ और बैजनाथ धाम, दोनों धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल हैं। पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल के काठमांडू में स्थित है और यह हिंदू धर्म के प्रमुख शिवालयों में से एक है। बैजनाथ धाम (देवघर) शिवभक्तों के लिए 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस प्रस्तावित मार्ग से दोनों धार्मिक स्थलों को जोड़ने से न केवल तीर्थयात्रियों को सहूलियत होगी, बल्कि बिहार की सांस्कृतिक विरासत को भी अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed