{"_id":"61bb027e6dc3290e405e25de","slug":"bihar-crime-news-rjd-leader-vijay-kumar-shot-dead-in-samastipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: समस्तीपुर में राजद नेता की हत्या, इलाके में मची सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: समस्तीपुर में राजद नेता की हत्या, इलाके में मची सनसनी
Thu, 16 Dec 2021 02:40 PM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 16 Dec 2021 02:40 PM IST
विज्ञापन
बिहार पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के समस्तीपुर जिले के रोसड़ा अनुमंडल क्षेत्र में अपराधियों ने राष्ट्रीय जनता दल के नेता और पैक्स अक्ष्यक्ष की गला दबा कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
गुरुवार की सुबह इलाके के लोग अपने घर से निकले ही थे कि उसी दौरान लोगों ने नेता का शव देखा। धीरे-धीरे यह खबर क्षेत्र में फैल गई और घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान विजय कुमार के रूप में की गई हैं, जो राष्ट्रीय जनता दल के सह सीएसपी संचालक नेता एवं पैक्स के अध्यक्ष भी थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत सूचना क्षेत्रीय रोसड़ा पुलिस स्टेशन एवं परिवारजनों को दी।
विज्ञापन
घटना के प्रति लोगों में आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन करनी शुरू कर दी हैं, लेकिन फिलहाल पुलिस को वारदात से जुड़ी ऐसी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जिससे पुलिस को यह पता चल सके कि राजद नेता एवं पैक्स के अक्ष्यक्ष का कत्ल किसने और क्यों किया हैं। लेकिन पुलिस ने अशंका जताते हुए कहा है कि विजय का कत्ल तड़के सुबह ही किया गया है।
विज्ञापन