फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Crime: A smuggler who was posing as a police officer to smuggle liquor has been arrested

Bihar Crime: खुद को दरोगा बताकर धमकाने की कोशिश नाकाम, उत्पाद विभाग ने शराब तस्कर को दबोचा

Sat, 20 Dec 2025 08:16 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बक्सर Published by: पटना ब्यूरो Updated Sat, 20 Dec 2025 08:16 AM IST
सार

Bihar Crime: वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने फर्जी दरोगा बनकर शराब तस्करी कर रहे युवक और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया। कार से 31.320 लीटर शराब बरामद की गई। दोनों से नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
Bihar Crime: A smuggler who was posing as a police officer to smuggle liquor has been arrested
गिरफ्तार तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बक्सर जिले के वीर कुंवर सिंह गंगा सेतु चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी दरोगा बनकर तस्करी कर रहे एक युवक और उसकी महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कार समेत कुल 31.320 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है।

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग द्वारा शुक्रवार की संध्या गंगा पुल स्थित वीर कुंवर सिंह चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में कार से विभिन्न बैगों में भरी 31.320 लीटर शराब बरामद की गई, जिसके बाद कार सवार दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन


पढ़ें: मुजफ्फरपुर में शीतलहर का प्रकोप तेज, घना कोहरा और पछुआ हवा बनी मुसीबत; पारा लुढ़का    

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तार युवक खुद को दरोगा बताकर अधिकारियों से बात कराने की धमकी देकर बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन उत्पाद विभाग के जवानों और अधिकारियों को गुमराह करने में वह सफल नहीं हो सका। बताया गया कि आरोपी इससे पहले भी पटना और आरा में फर्जी दरोगा बनकर शराब तस्करी के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान रवि किशन, निवासी मिश्रवलिया गांव, थाना क्षेत्र सारण जिला, पिता पशुपति नाथ के रूप में हुई है। वहीं उसकी महिला सहयोगी की पहचान अमृता कुमारी, निवासी चांदमारी रोड, पटना, पिता दयानंद ठाकुर के रूप में की गई है। इस संबंध में मद्य निषेध अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। शराब तस्करी से जुड़े नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed