फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Cm Nitish Kumar ready for Cabinet Expension these faces can surprise

बिहार: नीतीश कैबिनेट के विस्तार की तैयारियां पूरी, चौंका सकते हैं ये चेहरे

Mon, 18 Jan 2021 04:35 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Mon, 18 Jan 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
Bihar Cm Nitish Kumar ready for Cabinet Expension these faces can surprise
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट विस्तार पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं। भाजपा और जदयू के खेमे में शामिल हर नेता यह जानने की कोशिश में लगा हुआ है कि उसका नाम मंत्रियों की लिस्ट में है या नहीं? राजनीतिक गलियारों में भी इस कैबिनेट विस्तार को लेकर सरगर्मियां बनी हुई हैं, क्योंकि मकर संक्रांति के साथ खरमास भी खत्म हो चुका है। अब देखना यह है कि नीतीश कुमार अपने चहेतों को कैबिनेट में जगह दे पाते हैं या भाजपा के नेता कैबिनेट में भी अपना दमखम दिखा पाते हैं। 

विज्ञापन

लगातार बढ़ रही सियासी गर्माहट

गौरतलब है कि कड़ाके की सर्दी के बावजूद पटना की सियासत में गर्माहट काफी ज्यादा बढ़ चुकी है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों में नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। फिलहाल राजभवन के करीबी सूत्र शपथ ग्रहण की तारीख का एलान नहीं कर रहे, लेकिन उनका दावा है कि मंत्रिमंडल का विस्तार किसी भी वक्त हो सकता हैं। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की तो कयासों का दौर शुरू हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री बन सकते हैं शाहनवाज हुसैन

माना जा रहा है कि बिहार एमएलसी चुनाव के लिए मैदान में उतरने वाले शाहनवाज हुसैन नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा भाजपा के ही एमएलसी सम्राट चौधरी के नाम पर भी काफी चर्चा चल रही है। दरअसल, सम्राट शकुनि चौधरी के बेटे हैं, जो ेनीतीश कुमार के लव-कुश समीकरण के मजबूत आधार माने जाते हैं। 
विज्ञापन

इन नामों पर भी हो रही चर्चा

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी माने जाने वाले जदयू के श्रवण कुमार के नाम पर भी काफी अटकलें लग रही है। दरअसल, श्रवण कुमार को सामाजिक समीकरणों के हिसाब से कैबिनेट में फिट माना जा रहा है, क्योंकि वह कुर्मी समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसके अलावा जदयू के सुनील कुमार और महेश्वर हजारी के नाम पर भी काफी चर्चा हो रही है। ये दोनों दलित कोटे से हैं। बता दें कि सुनील कुमार पूर्व आईपीएस हैं और चुनाव से ठीक पहले ही वह जदयू में शामिल हुए थे। वहीं, महेश्वर हजारी पूर्व सांसद हैं और नीतीश कुमार की पिछली सरकार में मंत्री रह चुके हैं। महेश्वर हजारी रामविलास पासवान के रिश्तेदार भी हैं।

ऐसा हो सकता है जातिगत समीकरण 

सूत्रों के मुताबिक, बिहार के कैबिनेट विस्तार में जातिगत समीकरण पर फोकस रहेगा। ऐसे में पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह के बेटे सुमित सिंह को राजपूत कोटे से मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। बता दें कि सुमित ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीता और उसके बाद जदयू का दामन थामा। गौरतलब है कि नीतीश मंत्रीमंडल में इस वक्त कुल 13 मंत्री हैं। वहीं, कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में 23 और मंत्रियों के शामिल होने का अनुमान है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed