फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar CM Nitish Kumar Opens Libraries in Patna Says Women Now Step Out Freely in state Bihar news in Hindi

Bihar Election 2025: CM नीतीश बोले- पहले की सरकार में घर से महिलाएं बाहर नहीं निकलती थीं, अब वो स्थिति नहीं

Fri, 05 Sep 2025 05:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 05 Sep 2025 05:06 PM IST
सार

Bihar Assembly Election: सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पहले की सरकारों ने बिहार के विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया, लेकिन हमने सड़कों, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन किया है। आज बिहार का हर जिला और गांव सड़क से जुड़ चुका है।

विज्ञापन
Bihar CM Nitish Kumar Opens Libraries in Patna Says Women Now Step Out Freely in state Bihar news in Hindi
सीएम नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल अंतर्गत लाला भरसारा गांव में बने भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय कुमार चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

 
इसके बाद सीएम नीतीश ने सिकरिया गांव में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा और पुस्तकालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और बिहार के विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

 
‘बिहार में बदली महिलाओं की स्थिति’
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पहले की सरकारों के दौर में महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती थीं, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। हमारी सरकार ने महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाईं और उन्हें आगे बढ़ाने का काम किया है। आज महिलाएं समाज के हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विकास कार्यों का दिया ब्यौरा
सीएम ने कहा कि पहले की सरकारों ने बिहार के विकास के लिए कोई ठोस काम नहीं किया, लेकिन हमने सड़कों, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन किया है। आज बिहार का हर जिला और गांव सड़क से जुड़ चुका है। दूसरे जिलों और राज्यों तक पहुंचने में अब ज्यादा समय नहीं लगता। उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योग लगाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं ताकि पलायन को रोका जा सके और युवाओं को अपने राज्य में ही रोजगार मिले।

यह भी पढ़ें- Bihar Election: बिहार को लेकर केरल कांग्रेस की टिप्पणी पर बवाल, भाजपा ने पूछा- 'बिहारियों की तुलना बीड़ी से?'

 
विपक्ष पर साधा निशाना
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम एक-दो बार इधर-उधर गए, लेकिन अब कहीं नहीं जाएंगे। शुरू से ही बिहार के विकास में बीजेपी और जदयू की साझेदारी रही है और आगे भी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे विकास कार्यों को याद रखें और भ्रम फैलाने वाली ताकतों से सावधान रहें।
 
‘बिहार बनेगा विकसित राज्य’
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार ने दिन-दुगनी, रात-चौगुनी तरक्की की है और अब यह विकसित राज्य बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार बचे हुए सभी विकास कार्यों को भी पूरा करेगी और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरेगी।

यह भी पढ़ें- Bihar: बिहार में अब ऋषिकेश के लक्ष्मण झूले जैसा नज़ारा, पुनपुन में सीएम नीतीश ने केबल ब्रिज का किया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed