फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: CM Nitish Kumar increased the pension amount of journalists; they will get 15000 rupees every month

Bihar: सीएम नीतीश कुमार ने दी एक और सौगात, पत्रकारों के पेंशन की राशि बढ़ाई; अब हर माह मिलेंगे 15 हजार रुपये

Sat, 26 Jul 2025 09:14 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 26 Jul 2025 09:14 AM IST
सार

बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की राशि में बढ़ोतरी के बाद सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि  लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वह लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish Kumar increased the pension amount of journalists; they will get 15000 rupees every month
सीएम नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक और सौगात दी है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन के बाद अब बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की राशि भी बढ़ा दी है। अब पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत छह हजार की 15 हजार रुपये प्रति माह राशि मिलेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने छह हजार रुपये की जगह 15 हजार रुपये पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है।

विज्ञापन


पत्रकारों के आश्रितों के लिए यह घोषणा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति या पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह तीन हजार रुपये की जगह 10 हजार रुपये की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वह निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।
विज्ञापन


मंगल पांडेय बोले- लोकतंत्र को जीवंत बनाने में पत्रकारों की भूमिका अहम
स्वास्थ्य व विधि मंत्री मंगल पाण्डेय ने बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की राशि में प्रतिमाह ढाई गुना बढ़ोत्तरी करने के सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पात्र पत्रकारों की पेंशन राशि 6000 से बढ़ा कर 15000 रुपये प्रति माह करना लोकतंत्र का सम्मान है। पाण्डेय ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के प्रहरी हैं। किसी भी लोक कल्याणकारी राज्य और उसकी सरकार का यह दायित्व है कि वह अपने प्रत्येक नागरिकों के साथ पत्रकारिता के पेशे से सेवानिवृत्त होने वाले पत्रकारों के सम्मानपूर्वक जीवन-यापन का भी ख्याल रखें। लोकतंत्र को जीवंत बनाये रखने में पत्रकारों की अहम भूमिका होती है। सूचना आज जीवन का अहम हिस्सा है, जो पत्रकारों के जरिए ही हासिल होती है। पत्रकारों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने का सीधा अर्थ लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed