फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar: CM Nitish flagged off 520 four-wheelers and 98 two-wheelers for the police

Bihar: CM नीतीश ने पुलिस के लिए 520 चार पहिया और 98 दो पहिया वाहनों को दिखाई हरी झंडी, डिप्टी CM भी रहे मौजूद

Thu, 19 Jun 2025 01:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 19 Jun 2025 01:50 PM IST
सार

Bihar: पुलिस विभाग को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 520 चार पहिया और 98 दो पहिया वाहन सौंपे। कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Bihar: CM Nitish flagged off 520 four-wheelers and 98 two-wheelers for the police
सीएम नीतीश के साथ मंच पर डिप्टी सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक अणे मार्ग से पुलिस विभाग को 520 चार पहिया और 98 दो पहिया वाहन सौंपे। उन्होंने खुद इन वाहनों का निरीक्षण किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नए वाहनों की मदद से पुलिस की कामकाजी क्षमता बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहूलियत मिलेगी।

विज्ञापन


पढ़ें: गोरखपुर से पाटलिपुत्र चलने वाली वंदे भारत का सुगौली में ठहराव, सांसद डॉ. संजय जायसवाल की पहल आई काम

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत में पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने मुख्यमंत्री को पौधा भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, विशेष शाखा के एडीजी सुनील कुमार, मुख्यालय के एडीजी कुंदन कृष्णन, प्राविजनिंग के एडीजी अजिताभ कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, गृह विभाग के सचिव प्रणव कुमार, पटना रेंज की डीजीपी गरिमा मलिक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed