फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar chhapra coronavirus groom paid fine when he caught without mask

Bihar: बरात लेकर जा रहा था दूल्हा, पुलिस ने बीच सड़क पर पकड़ा और काट दिया चालान

Sun, 02 May 2021 05:54 PM IST
वर्तिका तोलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: वर्तिका तोलानी Updated Sun, 02 May 2021 05:54 PM IST
सार

दूल्हे ने सेहरा तो पहना था किंतु मास्क पहनना भूल गया था। पुलिस ने बीच सड़क पर दूल्हे का धर लिया और जुर्माना भी लगाया। 

विज्ञापन
bihar chhapra coronavirus groom paid fine when he caught without mask
बिहार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दूल्हे राजा तैयार होकर, सर पर सेहरा सजाकर, बरात के साथ अपनी दुल्हन को लेने के लिए निकल रहे थे। एसएस-90 पर चेंकिग के दौरान पुलिस ने बरात को रोक दिया और दूल्हे राजा के ऊपर जुर्माना लगा दिया। यह मामला छपरा के मशरक जिले का है। जहां मास्क न पहनने पर पुलिस ने दूल्हे का चालान काट दिया।

विज्ञापन

कोविड-19 की रोकथाम के लिए चलाया जा रहा था अभियान
दरअसल मशरक थाना क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण की चेन को छोड़ने के लिए बिहार सरकार ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसके तहत पुलिस द्वारा मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें सीओ ललित कुमार सिंह और थानाध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में मास्क न पहनने वालों का चालान काटा जा रहा था। इसी दौरान पुलिस की नजर एक बरात पर पड़ी। इस बरात में दूल्हे ने सेहरा तो पहना था किंतु मास्क पहनना भूल गया था। पुलिस ने बीच सड़क पर दूल्हे का धर लिया और मास्क पहनने के लिए दिया। इसके साथ ही जुर्माना भी लगाया। 

विज्ञापन

सीओ ललित कुमार ने मौके पर दिया संदेश  
सीओ ललित कुमार सिंह ने मौके पर सबको यह संदेश दिया कि सभी लोग स्वस्थ रहें यही सरकार की कोशिश है। आप सभी सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अपने बहुमूल्य जीवन को बचाएं। अगर बहुत जरूरी काम हो, तो ही घरों से निकलें। घर से निकलते वक्त मास्क पहनना न भूलें।मार्केट में भी दो गज की दूरी बनाये रखें। हाथ को धोते रहें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed