फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Board Result: Uncle taught after father's death, nephew Ranjan Verma gave return gift by becoming topper

Bihar Board 10th Result: पिता के देहांत के बाद चाचा ने पढ़ाया, भतीजे रंजन वर्मा ने टॉपर बन दिया रिटर्न गिफ्ट

Sat, 29 Mar 2025 05:39 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Mar 2025 05:39 PM IST
सार

Bihar Board Result: टॉपर रंजन वर्मा ने बताया कि मेरे पिता की कमी हमेशा खलेगी, लेकिन मेरे चाचा और मां ने मेरी पढ़ाई के लिए हर संभव प्रयास किया। यह सफलता उन्हीं की बदौलत है। उनकी मां शिला देवी ने कहा कि बेटे ने आज हमारे सपनों को साकार कर दिया है।

विज्ञापन
Bihar Board Result: Uncle taught after father's death, nephew Ranjan Verma gave return gift by becoming topper
बिहार टॉपर रंजन वर्मा तथा अन्य परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित होते ही भोजपुर जिले के रंजन वर्मा का नाम प्रदेशभर में छा गया। 489 अंक (97.80%) हासिल कर बिहार टॉपर बनने वाले रंजन ने अपनी मेहनत, लगन और संघर्ष से यह मुकाम हासिल किया है। उनके इस शानदार प्रदर्शन से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे जिले में जश्न का माहौल है।

विज्ञापन

 
रंजन भोजपुर जिले के अगिआंव बाजार हाई स्कूल के छात्र हैं और मूल रूप से पिरों अनुमंडल के अगिआंव बाजार थाना क्षेत्र के पिटरों गांव के निवासी हैं। उनके पिता दिवंगत शिवकुमार सिंह किसान थे, जिनका करीब डेढ़ साल पहले ब्रेन हेमरेज से निधन हो गया था। पिता के गुजरने के बाद रंजन के चाचा ने उनकी पढ़ाई का जिम्मा उठाया और आज भतीजे ने बिहार टॉप कर उनका नाम रोशन कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Board :साक्षी कुमारी को मैट्रिक टॉपर बनने के लिए किन सवालों का देना पड़ा सटीक जवाब, आज खुशी से गदगद
विज्ञापन
विज्ञापन

 
गरीबी से लड़कर लिखा सफलता का अध्याय
रंजन एक साधारण किसान परिवार से आते हैं, जहां आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं है। लेकिन उन्होंने कभी भी हालात को अपनी पढ़ाई के आड़े नहीं आने दिया। पिता के निधन के बाद परिवार पर आर्थिक संकट आ गया। लेकिन उनकी मां शिला देवी और चाचा ने हर मुश्किल के बावजूद उनका हौसला बनाए रखा।


 
रंजन ने बताया कि मेरे पिता की कमी हमेशा खलेगी, लेकिन मेरे चाचा और मां ने मेरी पढ़ाई के लिए हर संभव प्रयास किया। यह सफलता उन्हीं की बदौलत है। उनकी मां शिला देवी ने कहा कि बेटे ने आज हमारे सपनों को साकार कर दिया है। अब वह IAS बनने का सपना देख रहा है और हम उसे इस लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।

 
जुड़वां भाई ने भी किया शानदार प्रदर्शन
रंजन का एक जुड़वां भाई भी है, जिसने इस बार 477 अंक प्राप्त किए हैं। दोनों भाइयों की सफलता से परिवार में दोहरी खुशी है। परिवार और गांव के लोग मिठाइयां बांट रहे हैं और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्कूल के शिक्षकों का कहना है कि रंजन बचपन से ही पढ़ाई में अव्वल था और हमेशा से कुछ बड़ा करने की चाह रखता था।

यह भी पढ़ें- Bihar Board 10th Result:बिहारशरीफ में मैकेनिक की बेटी ने राज्य में पाया 7वां स्थान, गणित सबसे पसंदीदा विषय
 
प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं रंजन
रंजन वर्मा का सपना IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक शुरुआत है। मैं आगे और मेहनत करूंगा ताकि अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन कर सकूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed