Bihar Board Result: इंटर परीक्षा का परिणाम आज किस समय आ रहा? बिहार बोर्ड मैट्रिक का वेरीफिकेशन बाकी
BESB Bihar Board Inter Result 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति इंटर परीक्षा का परिणाम आज जारी हो रहा है। 'अमर उजाला' ने सबसे पहले कारण समेत बताया था कि कब-क्यों आएगा रिजल्ट। इस रिजल्ट के बाद मैट्रिक के टॉपर्स का वेरीफिकेशन होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज यानी सोमवार दोपहर डेढ़ बजे 12वीं (इंटर) परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगी। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने जानकारी देते हुए कहा कि आज दोपहर इंटर परीक्षा का परिणाम जारी किए जाएंगे। सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 21 मार्च को ही इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के संभावित टॉपर्स की वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस दौरान हस्ताक्षर और हैंडराइटिंग से लेकर कॉपी और परीक्षार्थी की योग्यता की जांच की गई। अब बाकी की प्रक्रियाएं भी पूरी हो चुकी हैं।
सात वर्षों से सबसे पहले जारी हो रहा रिजल्ट
बिहार बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि तकनीक के व्यापक उपयोग और परीक्षा सुधारों के चलते बिहार बोर्ड वर्ष 2019 से 2025 तक लगातार सात वर्षों से देश में सबसे पहले मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का परिणाम जारी कर रहा है। यह अपने आप में एक कीर्तिमान है।
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने क्या कहा था?
बिहार बोर्ड का रिजल्ट कैसे डाउनलोड कर सकेंगे?
बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी अमर उजाला की वेबसाइट पर ही बिना किसी समस्या के अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए आसान चरणों का पालन करना होगा...
- सबसे पहले अमर उजाला की वेबसाइट पर रिजल्ट्स वाले सेक्शन में जाएं।
- अब विभिन्न बोर्ड्स की सूची में से बिहार बोर्ड चुने।
- अब अपनी कक्षा 12वीं चुनें।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
- आगे की जरूरतों के लिए रिजल्ट की इस कॉपी को डाउनलोड कर लें।
- यहां क्लिक करके सीधे रिजल्ट पर पहुंच सकते हैं।
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट जारी करने की तैयारी में जुट गई है। कॉपी जांच की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। टॉपर्स को फोन करने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद बोर्ड दो दिन लगातार मैट्रिक के टॉपर्स का वेरीफिकेशन करेगी। यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी दिया जाएगा।