फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Board Compartment Result 2026 Out BSEB 10th 12th Exam Results Marksheet Direct Link to Check

Bihar Board Result: बिहार बोर्ड की इंटर-मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का रिजल्ट, कितने परीक्षार्थी पास हुए?

Sat, 23 May 2026 04:40 PM IST
Ashutosh Pratap Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Sat, 23 May 2026 04:40 PM IST
सार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने आज 23 मई 2026 को इंटरमीडिएट और मैट्रिक विशेष तथा कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी शाम को बिहार बोर्ड कार्यालय, पटना से परीक्षाफल जारी किया। 

विज्ञापन
Bihar Board Compartment Result 2026 Out BSEB 10th 12th Exam Results Marksheet Direct Link to Check
रिजल्ट जारी करते शिक्षा मंत्री और बीएसईबी के अध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति आज यानी 23 मई 2026 को इंटरमीडिएट और मैट्रिक विशेष तथा कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का परीक्षाफल जारी कर दिया है। बोर्ड कार्यालय में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने रिजल्ट जारी किया। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को बिहार सरकार शुभकामनाएं देती है। 12वीं कक्षा की विशेष तथा कंपार्टमेंटल परीक्षा में 55.31 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। इसमें 59.29 प्रतिशत  छात्रा और 52.65 प्रतिशत छात्र शामिल हैं। वहीं, 10वीं कक्षा की विशेष तथा कंपार्टमेंटल परीक्षा में 57.18 प्रतिशत सफल हुए हैं। जिसमें 53.48 प्रतिशत छात्रा है और 57.84 प्रतिशत छात्र हैं। 

विज्ञापन


बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने दावा किया है कि इस परिणाम के साथ ही परीक्षा चक्र को देश में सबसे पहले पूरा किया गया है। बोर्ड के अनुसार अन्य राज्यों में यह प्रक्रिया सामान्यतः जुलाई-अगस्त तक पूरी होती है, जबकि बिहार बोर्ड ने इस वर्ष मार्च में वार्षिक परीक्षा और मई में विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा का परिणाम जारी कर रिकॉर्ड बनाया है। समिति ने बताया कि इंटरमीडिएट विशेष सह कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 का आयोजन 2 मई से 11 मई तक किया गया था। मैट्रिक विशेष परीक्षा 6 मई को समाप्त हुई थी, जबकि इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 11 मई तक चली। उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन राज्य के विभिन्न केंद्रों पर तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया गया।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रिश्वत लेकर कैदियों को करवा रहे थे खास मुलाकात, मोतिहारी SP ने एक साथ 10 पुलिसकर्मियों को किया निलंबित
विज्ञापन
विज्ञापन


कितने छात्रों ने दी थी इंटर की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा
इंटरमीडिएट विशेष परीक्षा 2026 में कुल 6,498 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। इनमें 3,890 छात्र और 2,608 छात्राएं थीं। परीक्षा में कुल 3,711 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए हैं। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 55.31 रहा। छात्राओं का रिजल्ट छात्रों से बेहतर रहा। छात्राओं का पास प्रतिशत 59.29 जबकि छात्रों का 52.65 प्रतिशत दर्ज किया गया। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में कुल 63,506 परीक्षार्थी शामिल हुए। इनमें से 32,627 विद्यार्थी सफल हुए हैं। परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 51.38 रहा। इस परीक्षा में भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 53.48 जबकि छात्रों का 49.17 प्रतिशत रहा। बोर्ड ने बताया कि वार्षिक परीक्षा में एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को इस परीक्षा में शामिल होने का अवसर दिया गया था।


कितने छात्रों ने दी थी मैट्रिक की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा
मैट्रिक विशेष परीक्षा 2026 में कुल 6,034 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 3,450 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं। परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 57.18 दर्ज किया गया है। वहीं मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा 2026 में 62,506 विद्यार्थी शामिल हुए, जिनमें 13,227 विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। इस परीक्षा का कुल पास प्रतिशत 21.16 रहा।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट
बोर्ड ने बताया कि इंटरमीडिएट विशेष एवं कंपार्टमेंटल परीक्षा का आयोजन राज्य के 120 परीक्षा केंद्रों पर कदाचारमुक्त वातावरण में कराया गया था। वहीं मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए राज्यभर में 159 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा संचालन के दौरान प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए अलग-अलग ओएमआर शीट और बारकोडयुक्त उत्तरपुस्तिकाओं का उपयोग किया गया, ताकि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे। इंटरमीडिएट कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट https://interbiharboard.com पर जारी किया गया है। वहीं मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 का रिजल्ट https://compartment.biharboardonline.org/ वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed