फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Board 10th Result: Mechanic's daughter Ishana Parveen got 7th position in state in Bihar Sharif

Bihar Board 10th Result: बिहारशरीफ में मैकेनिक की बेटी ने राज्य में पाया 7वां स्थान, गणित सबसे पसंदीदा विषय

Sat, 29 Mar 2025 02:34 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहारशरीफ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 29 Mar 2025 02:34 PM IST
सार

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के टॉप 10 में जगह बताने वाली ईशाना ने बताया कि घर के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों और ट्यूशन टीचर्स ने भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनका सपना है कि वह कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर बनें और लोगों की सेवा करें।

विज्ञापन
Bihar Board 10th Result: Mechanic's daughter Ishana Parveen got 7th position in state in Bihar Sharif
परिवार और स्कूल के शिक्षकों के साथ ईशाना परवीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2024 में बिहारशरीफ की ईशाना परवीन ने राज्य में सातवां स्थान और जिले में पहला स्थान हासिल कर अपने परिवार और स्कूल का नाम रोशन किया है। बिहारशरीफ के इमादपुर मोहल्ले की रहने वाली ईशाना ने 483 अंक प्राप्त किए और अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया। ईशाना ने अपने इस शानदार प्रदर्शन का श्रेय अपनी नियमित पढ़ाई, स्कूल और ट्यूशन शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल केवल पढ़ाई के लिए किया और परीक्षा के दौरान रोजाना 10 घंटे तक पढ़ाई की।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Board :साक्षी कुमारी को मैट्रिक टॉपर बनने के लिए किन सवालों का देना पड़ा सटीक जवाब, आज खुशी से गदगद
विज्ञापन

 
पिता सऊदी में करते हैं मैकेनिक का काम
ईशाना प्रवीण के पिता मोहम्मद औरंगजेब सऊदी अरब में मैकेनिक का काम करते हैं, जबकि उनकी मां घर संभालती हैं। तीन बहनों में सबसे बड़ी ईशाना हमेशा पढ़ाई में अव्वल रही है। उन्होंने बताया कि घर के साथ-साथ स्कूल के शिक्षकों और ट्यूशन टीचर्स ने भी उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनका सपना है कि वह कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर बनें और लोगों की सेवा करें। गणित उनका सबसे पसंदीदा विषय है, लेकिन विज्ञान में भी उनकी रुचि शुरू से रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
‘हमेशा से होनहार छात्रा रही है ईशाना’
ईशाना बिहारशरीफ के नेशनल प्लस टू स्कूल शेखाना की छात्रा हैं और नौवीं कक्षा से ही वहां पढ़ रही हैं। स्कूल के प्रभारी प्रधानाचार्य परवेज अहमद ने बताया कि ईशाना शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थी और शिक्षकों से हमेशा सवाल पूछती थी। उन्होंने कहा कि हमें पहले से ही विश्वास था कि ईशाना कुछ बड़ा करेगी। आज जब उसका रिजल्ट आया तो पूरा स्कूल परिवार गर्व से झूम उठा। हम सभी उसे उसके घर जाकर बधाई देने पहुंचे।

यह भी पढ़ें- Bihar Board Topper :बिहार बोर्ड मैट्रिक के पहले तीन टॉपर्स को मिलेंगे दो-दो लाख; सभी 123 को क्या-क्या मिलेगा?
 

संस्कृति कुमारी और अंशु प्रिया

 
बक्सर की संस्कृति और अंशु प्रिया ने भी किया कमाल
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में बक्सर जिले के चौसा की संस्कृति कुमारी ने राज्य में 5वीं रैंक हासिल की, जबकि निमेज ब्रह्मपुर की अंशु प्रिया ने 8वीं रैंक पाकर जिले का नाम रोशन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed