फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Muzaffarpur News ›   Bihar Vote Rights Yatra: Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav received a rousing welcome in Motihari

वोट अधिकार यात्रा: मोतिहारी में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव का जोरदार स्वागत, समर्थकों ने लगाए नारे

Thu, 28 Aug 2025 03:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 28 Aug 2025 03:18 PM IST
सार

Bihar: सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं के जोश से महागठबंधन के नेता उत्साहित दिखे। समर्थकों ने वोट चोर गद्दी छोड़ और एनडीए सरकार होश में आओ जैसे नारे लगाए। वहीं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन
Bihar Vote Rights Yatra: Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav received a rousing welcome in Motihari
मोतिहारी पहुंचे राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वोटर अधिकार यात्रा के तहत कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव का काफिला गुरुवार को मोतिहारी पहुंचा। इस दौरान इंडी गठबंधन के सभी घटक दलों के नेता भी उनके साथ मौजूद थे। सीतामढ़ी और मोतिहारी जिले को जोड़ने वाले फुलवरिया घाट पुल से होकर काफिला सीधे ढाका पहुंचा, जहां नेताओं ने कुछ समय के लिए विश्राम किया।

विज्ञापन

सड़कों पर उमड़ी भारी भीड़ और कार्यकर्ताओं के जोश से महागठबंधन के नेता उत्साहित दिखे। समर्थकों ने "वोट चोर गद्दी छोड़" और "एनडीए सरकार होश में आओ" जैसे नारे लगाए। वहीं राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने हाथ हिलाकर उनका अभिवादन स्वीकार किया।

विज्ञापन

ढाका में करीब डेढ़ सौ वीआईपी नेताओं के ठहरने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है। इसी दौरान कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, सीपीआई(एमएल) नेता दीपांकर भट्टाचार्य और राजद सांसद संजय यादव समेत कई नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  पूर्णिया में सड़क हादसे में 12 वर्षीय छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम-आगजनी

पवन खेड़ा ने कहा कि आज पूरा देश बिहार की ओर देख रहा है। यहां के लोगों का दिल बड़ा है। पिछले चुनाव में बिहार ने 40 में से 39 सांसद एनडीए को जिताया था, लेकिन यह चोर सरकार अब वोट चुराने में जुटी हुई है।"

वहीं राजद के राज्यसभा सांसद संजय यादव ने मौजूदा केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि "यह अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। जनता के वोट चुराकर सत्ता हासिल करना इनकी आदत बन चुकी है। लेकिन इस बार बिहार की जनता जागरूक हो चुकी है और वोट की चोट से इनको सबक सिखाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed