{"_id":"68189bbdd669a8239802dd05","slug":"bihar-bihar-achieves-big-success-in-energy-saving-and-environmental-protection-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण में बिहार को बड़ी कामयाबी, नियोजन भवन को इसलिए मिली फाइव रेटिंग; जानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण में बिहार को बड़ी कामयाबी, नियोजन भवन को इसलिए मिली फाइव रेटिंग; जानें
Mon, 05 May 2025 04:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 05 May 2025 04:36 PM IST
सार
Bihar: इस उपलब्धि पर विभाग के सचिव दीपक आनन्द ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी और ऊर्जा संरक्षण को आगे भी प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यालय की नहीं, बल्कि हर कर्मचारी की सामूहिक मेहनत और सजगता का परिणाम है।
विज्ञापन
नियोजन भवन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग को ऊर्जा बचत के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिली है। पटना स्थित विभाग के नियोजन भवन को भारत सरकार की ओर से ऊर्जा दक्षता में 5 स्टार रेटिंग दी गई है। यह रेटिंग ऊर्जा संरक्षण के लिए अपनाए गए उपायों और भवन की बेहतर कार्यप्रणाली को देखते हुए दी गई है।
विज्ञापन
यह रेटिंग भारत सरकार के ‘मोर स्टार्स-मोर सेविंग्स’ मानकों के आधार पर दी गई है, जो देश के अलग-अलग जलवायु क्षेत्रों के हिसाब से ऊर्जा कुशल भवनों को दी जाती है। नियोजन भवन को यह रेटिंग 1000 केवीए से कम लोड में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मिली है।
विज्ञापन
हर कर्मचारी की भागीदारी
इस उपलब्धि पर विभाग के सचिव दीपक आनन्द ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी और ऊर्जा संरक्षण को आगे भी प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक कार्यालय की नहीं, बल्कि हर कर्मचारी की सामूहिक मेहनत और सजगता का परिणाम है। सचिव ने कहा कि यह समय है जब हम कार्यालय के साथ-साथ अपने व्यक्तिगत जीवन में भी ऊर्जा की बचत को आदत बनाएं। उन्होंने साफ किया कि आने वाले समय में राज्य के अन्य विभागीय भवनों में भी ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
पढ़ें: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की हुई मौत, गहनों के विवाद में सास-जेठानी पर हत्या का आरोप
सौर ऊर्जा और जल संरक्षण को मिल रही प्राथमिकता
श्रम संसाधन विभाग ने ऊर्जा बचाने वाले उपकरणों का इस्तेमाल, सौर ऊर्जा का उपयोग, जल संरक्षण के उपाय और न्यूनतम संसाधनों में अधिक आउटपुट की नीति को सफलतापूर्वक लागू किया है। इससे ना सिर्फ बिजली की बचत हुई है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन की दिशा में भी अहम कदम बढ़ाया गया है।
दूसरे विभागों के लिए प्रेरणा
5 स्टार रेटिंग सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि पूरे बिहार के लिए गर्व की बात है। यह राज्य के अन्य सरकारी विभागों के लिए भी एक प्रेरणा स्रोत बन सकती है। यह उपलब्धि दिखाती है कि जब नियोजन और नीयत दोनों सही हो, तो विकास भी संतुलित और टिकाऊ होता है।