फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   bihar assembly protest case rjd leader rabri devi twwet on the issue and attack on nitish kumar governance

बिहार विधानसभा हंगामा : राबड़ी देवी ने 'धृतराष्ट्र' से की नीतीश की तुलना, विपक्षी पार्टियों ने की घटना की निंदा

Wed, 24 Mar 2021 03:04 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 24 Mar 2021 03:04 PM IST
सार

  • बिहार विधानसभा में हुए हंगामे पर पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का ट्वीट
  • राबड़ी देवी ने नीतीश कुमार की तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र से की
  • विधानसभा में महिला विधायकों के साथ बदसलूकी का लगाया आरोप

विज्ञापन
bihar assembly protest case rjd leader rabri devi twwet on the issue and attack on nitish kumar governance
राबड़ी देवी

विस्तार

बिहार विधानसभा में मंगलवार को हुए हंगामे के बाद राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने राज्य सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया है। राबड़ी देवी ने ट्वीट करते हुए नीतीश सरकार पर तंज कसा और उनकी तुलना महाभारत के धृतराष्ट्र से कर दी। 

विज्ञापन


राबड़ी देवी ने ट्वीट किया, 'विधानसभा में महिला विधायकों का चीरहरण होता रहा। सरेआम उनकी साड़ी को खोला गया, ब्लाउज के अंदर हाथ डालकर खींचा गया, अवर्णीय तरीके से बदसलूकी की गई और नंगई की पराकाष्ठा पार कर चुके नीतीश कुमार धृतराष्ट्र बन कर देखते रहे। सत्ता आनी-जानी है लेकिन इतिहास तुम्हें कभी क्षमा नहीं करेगा।'
विज्ञापन

 

बिहार में हुए हंगामे की विपक्षी पार्टियों ने की निंदा 

बिहार विधानसभा हंगामे को लेकर विपक्षी पार्टियां ने साझा बयान जारी कर इस घटना की निंदा की है। इसमें राष्ट्रीय जनता दल, समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, डीएमके, तेलंगाना राष्ट्र समिति, तृणमूल कांग्रेस और शिवसेना पार्टी शामिल हैं। 

इस साझा बयान में पार्टियों ने कहा कि यह एक असंवैधानिक विधेयक है जो पुलिस बल को सशस्त्र नागरिक सेना में तब्दील कर देगा, जो सच बोलने की हिम्मत करने वाले अकादमियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी पार्टियों को बोलने से रोकेंगे। 

बता दें कि मंगलवार को राजद नेताओं ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 के खिलाफ नारे लगाए थे। कुछ विपक्षी नेताओं की ओर से विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा को उनके कक्ष से बाहर जाने से रोकने के बाद, पुलिसकर्मी विधायकों को बाहर निकालने के लिए परिसर में पहुंचे। 

यही नहीं बयान में कहा गया कि महिला विधायकों के साथ काफी बदसलूकी हुई। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बिहार में पुलिस राज लागू करने की कपटी साजिश है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि इस विधेयक के खिलाफ विधायक बोलना चाहते थे लेकिन उनके साथ मारपीट की गई।

इधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधानसभा में पेश होने वाले बिहार विशेष सशस्त्र विधेयक का बचाव किया और कहा कि ये विधेयक लोगों के हितों की रक्षा के लिए है। उन्होंने आगे कहा कि ये लोगों को कष्ट नहीं देने के लिए बना है। नीतीश कुमार ने कहा कि इस विधेयक को लेकर दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed