फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bihar Assembly Election: In Kaimur Ramji Gautam says No one will be able to form govt without BSP key to power

बिहार चुनाव 2025: राज्यसभा सांसद रामजी गौतम बोले- बिना बसपा के किसी की सरकार नहीं बन पाएगी, सत्ता की चाबी...

Fri, 16 May 2025 05:45 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैमूर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 16 May 2025 05:45 PM IST
सार

Bihar Assembly Election 2025: राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने साफ किया कि बसपा आगामी विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी। हमारी पार्टी न तो किसी गठबंधन में जाएगी और न ही किसी पार्टी की पिछलग्गू बनेगी। बिहार की सत्ता में आने के लिए बसपा अब पूरी तरह से तैयार है।
 

विज्ञापन
Bihar Assembly Election: In Kaimur Ramji Gautam says No one will be able to form govt without BSP key to power
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बसपा ने ठोंकी ताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने कैमूर जिले में अपनी राजनीतिक मौजूदगी को मजबूती से दर्ज कराया है। संगठन की समीक्षा बैठक के बहाने पार्टी ने न सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट किया, बल्कि आने वाले चुनावों में दमदारी से उतरने का एलान भी किया। इस बैठक में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद और बसपा के वरिष्ठ नेता रामजी प्रसाद गौतम विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने मंच से साफ कहा कि बिहार में सत्ता की चाबी बसपा के हाथ में होगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को कंटेनर ने रौंदा, मौके पर मौत; पिता की भी सड़क हादसे में गई थी जान
विज्ञापन

 
सेना को बताया धर्मनिरपेक्ष संस्था
रामजी गौतम ने हाल ही में समाजवादी पार्टी के सांसद रामगोपाल यादव द्वारा सेना की अधिकारी व्योमिका सिंह पर की गई जातिगत टिप्पणी पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि सेना में चाहे अधिकारी हो या सैनिक, उनका कोई धर्म और जाति नहीं होता। उनका धर्म और कर्म केवल देश और नागरिकों की सुरक्षा करना होता है। जो लोग सेना के जवानों को जाति-धर्म के चश्मे से देखते हैं, उनकी सोच बेहद संकीर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्र और राज्य सरकार पर भी साधा निशाना
रामजी गौतम ने केंद्र और राज्य की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को देश के किसी भी हिस्से में जाने से नहीं रोका जाता, लेकिन जब कोई आयोजन होता है तो उसकी अनुमति और सूचना पहले से दी जाती है। अगर इसी प्रक्रिया में बिहार में किसी आयोजन को लेकर कोई रोका-टोकी हुई है तो यह गलत है।
 
‘बसपा अकेले लड़ेगी चुनाव, किसी गठबंधन की संभावना नहीं’
राज्यसभा सांसद ने स्पष्ट किया कि बसपा आगामी विधानसभा चुनाव अकेले दम पर लड़ेगी और पार्टी को पूर्ण विश्वास है कि बिना बसपा के किसी की सरकार नहीं बन पाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी न तो किसी गठबंधन में जाएगी और न ही किसी पार्टी की पिछलग्गू बनेगी। बिहार की सत्ता में आने के लिए बसपा अब पूरी तरह से तैयार है।
 
गद्दारी करने वालों को दी चेतावनी
इस समीक्षा बैठक में बसपा के केंद्रीय प्रभारी अनिल कुमार पटेल भी मौजूद थे, जिन्होंने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हमने कैमूर की चारों विधानसभा सीटों पर जीत की रणनीति बनाई है। अब मैदान में उतरने से पहले हम जान रहे हैं कि हमारी ताकत कितनी है।


यह भी पढ़ें- RJD National President Election: राजद सदस्यता लक्ष्य से सात लाख अधिक, संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया 17 मई से शुरू
 
इसके साथ ही उन्होंने बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खान पर भी निशाना साधा। अनिल पटेल ने आरोप लगाया कि जमा खान पिछली बार हमारी पार्टी से जीतकर बाद में दूसरी पार्टी में शामिल हो गए। यह हमारी पार्टी और कार्यकर्ताओं के साथ गद्दारी थी। इस बार जनता और कार्यकर्ता मिलकर उन्हें ऐसा सबक सिखाएंगे कि जमानत भी जब्त हो जाएगी।
 
स्थानीय नेतृत्व भी दिखा सक्रिय
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल और नगर परिषद सभापति विकास तिवारी उर्फ बब्लू तिवारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में आगामी चुनाव में बसपा को मजबूत विकल्प के रूप में प्रस्तुत करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed