{"_id":"698aeb5e0929bb598d0b7baf","slug":"bihar-assembly-budget-session-rjd-congress-protest-women-harassment-crime-2026-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Vidhan Sabha: विपक्ष ने महिला सुरक्षा पर किया प्रदर्शन, राजद-कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Vidhan Sabha: विपक्ष ने महिला सुरक्षा पर किया प्रदर्शन, राजद-कांग्रेस विधायकों का वॉकआउट
Tue, 10 Feb 2026 01:55 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:55 PM IST
सार
बिहार विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन 10 फरवरी को विपक्ष ने शुरू से ही हंगामा किया। राजद-कांग्रेस और माले के विधायकों ने महिला उत्पीड़न, अपराध और कानून-व्यवस्था के मुद्दों पर सरकार को घेरा।
विज्ञापन
बिहार विधान सभा
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10 फरवरी को बिहार विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन विपक्ष ने शुरू से ही आर-पार के तेवर दिखाए। राजद और कांग्रेस समेत महागठबंधन के विधायकों ने शुरू में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। राजद के सदस्यों ने सदन में 'बलात्कार में नंबर 1 बिहार, दोषी मोदी-नीतीश' लिखी तख्तियां लहराईं। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने कई बार विपक्ष को शांत करने की कोशिश की।
विधानसभा में विपक्ष ने किया जोरदार प्रदर्शन
राजद के विधायक गौतम कृष्ण पोस्टर लेकर सदन में प्रदर्शन करने लगे। वहीं, राजद के आलोक मेहता और वीरेंद्र ने बढ़ते अपराध के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। माले के विधायक संदीप सौरभ ने कहा कि विपक्ष एकजुट होकर कार्य स्थगन प्रस्ताव विधानसभा में लाया है। उनका कहना था कि सभी मुद्दों को दरकिनार कर महिला उत्पीड़न के मामलों पर चर्चा होनी चाहिए। इसके बाद विपक्षी विधायक जोर-शोर से हंगामा करने लगे।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने विपक्ष के विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने नहीं मानी। इसके बाद अध्यक्ष ने मार्शल को बुलाया और राजद विधायक गौतम कृष्ण के हाथों से पोस्टर ले लिया। उन्होंने कहा कि आप लोग शांति बनाए रखें और शून्यकाल में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। लेकिन विपक्षी विधायक इस बात को मानने के बजाय वॉकआउट कर सदन से बाहर चले गए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- Rohini Acharya: 'महिलाओं के प्रति मानसिक-वैचारिक कुंठा से ग्रस्त हैं नीतीश', विधानसभा में CM की किस बात पर भड़कीं रोहिणी?
संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष सरकार से जवाब मांग रहा है, लेकिन सरकार जवाब दे रही है। इसके बावजूद विपक्ष सदन चलने नहीं देना चाहता।
विधान परिषद में भी सियासी गरमाहट
विधान परिषद की कार्यवाही शुरू होने से पहले राजद के एमएलसी प्रदर्शन करने लगे। सभी नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे। राजद एमएलसी अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि उच्च सदन में मुख्यमंत्री ने जिस तरह का बर्ताव किया, वह सही नहीं था। नेता प्रतिपक्ष और राबड़ी देवी के साथ उनका व्यवहार गलत था। जनता ने यह सब देखा है। अब उन्हें कुर्सी छोड़ देनी चाहिए।
सरकार हर सवाल का जवाब देने को तैयार- विजय चौधरी
संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ पूरा मंत्रिमंडल सदन में मौजूद है। विपक्ष सवाल उठाए, सरकार जवाब देने के लिए हमेशा तैयार है। गंभीर और संवेदनशील मुद्दों को नियमावली के अनुसार उठाया जा सकता है।
विपक्ष का बॉयकॉट और मंत्री की चुटकी
इसके बाद स्पीकर प्रेम कुमार ने विपक्षी सदस्यों से बैठने का आग्रह किया। विपक्षी सदस्यों ने कुछ समय अपनी सीट पर बैठकर फिर कार्यवाही का बॉयकॉट किया और बाहर चले गए। मंत्री विजय चौधरी ने विपक्ष पर चुटकी लेते हुए कहा कि लगता है विपक्ष उलझन में है। पहले बैठ गए, फिर चले गए। यही उलझन उनके अव्यवस्थित आचरण में दिखाई देती है।