{"_id":"6896c001359040bb2d0cc5be","slug":"bihar-accused-of-firing-on-former-mla-anant-singh-arrested-stf-caught-him-after-laying-siege-to-the-train-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बाहुबली अनंत सिंह पर गोलीबारी करने का आरोपी गिरफ्तार, जानिए किस ट्रेन की घेराबंदी कर STF ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बाहुबली अनंत सिंह पर गोलीबारी करने का आरोपी गिरफ्तार, जानिए किस ट्रेन की घेराबंदी कर STF ने दबोचा
Sat, 09 Aug 2025 08:56 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sat, 09 Aug 2025 08:56 AM IST
सार
Bihar Police: अनंत सिंह पर गोलीबारी करने का आरोपी मोनू सिंह बरौनी से बाढ़ जाने वाला था लेकिन उससे पहले ही एसटीएफ की टीम ने बरौनी जंक्शन पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस पिछले कई महीनों से उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
अनंत सिंह की दायीं ओर सोनू है और बायीं ओर नीले शर्ट में मोनू बैठा हुआ है। (फाइल)
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार पुलिस को बेगूसराय में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की टीम ने कई महीनों से फरार बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह पर फायरिंग करने के मामले का मुख्य आरोपी मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई एसटीएफ और पटना पुलिस ने बेगूसराय जिले के बरौनी जंक्शन पर की है।
विज्ञापन
फायरिंग करने का आरोप लगा था
मोनू सिंह पर जनवरी 2025 में पटना जिले के पचमहला थाना क्षेत्र में फायरिंग करने का आरोप लगा था। इसके बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ पटना और पटना पुलिस लगातार छापेमारी में जुटी थी। शुक्रवार की रात पटना पुलिस को और एसटीएफ को सूचना मिली कि कामाख्या बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन से मोनू सिंह बरौनी जंक्शन पर आने वाला है। इस सूचना पर एसटीएफ और पटना पुलिस ने बरौनी जंक्शन पर घेराबंदी कर दी। जैसे ही बरौनी कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन बरौनी स्टेशन पहुंची तो मोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। मोनू सिंह पर हत्या रंगदारी के करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से हुए रिहा, कहा-लडूंगा चुनाव; पार्टी का भी बताया नाम
विज्ञापन
पटना बेउर जेल से जमानत पर बाहर आया था
बाढ़ एएसपी राकेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से मोनू सिंह की तलाश की थी और सूचना मिली थी कि वह बरौनी जंक्शन पर बरौनी कामाख्या एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहा है। इसी सूचना पर उसकी गिरफ्तारी की गई है। पुलिस द्वारा फिलहाल गिरफ्तार मोनू सिंह से पूछताछ की जा रही है। बताते चलें कि अनंत सिंह भी दो दिन पहले ही इस मामले में पटना बेउर जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। कुख्यात मोनू सिंह का भाई सोनू सिंह भी जमानत पर बाहर आया हुआ है।