Bihar: इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में दिल के मरीजों के लिए बड़ी खुशखबरी, तीसरा कैथलैब जल्द होगा शुरू
Bihar: पटना स्थित इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान में हृदय रोगियों के बेहतर इलाज के लिए तीसरा कैथलैब जल्द शुरू किया जाएगा। इससे एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के लिए मरीजों को अधिक सुविधा मिलेगी और प्रतीक्षा समय कम होगा।
विस्तार
बिहार में हृदय रोगियों के इलाज के लिए विख्यात इंदिरा गांधी हृदय संस्थान में एक और बड़ी सुविधा शुरू होने जा रही है। अस्पताल में मरीजों के त्वरित उपचार के लिए तीसरे कैथलैब का निर्माण किया जा रहा है, जिससे मरीजों को अब हृदय संबंधी बीमारियों के इलाज के लिए इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। इस विषय पर जानकारी देते हुए अस्पताल के लोक सूचना अधिकारी डॉ. अमिताभ ने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए तीसरा कैथलैब बनाने की योजना पर काम किया जा रहा है। फिलहाल कैथलैब के निर्माण के लिए बीएमएसआईसीएल ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीद है कि इसी वर्ष जून-जुलाई महीने से यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
बीते एक वर्ष में आए 1 लाख मरीज
सूचना अधिकारी डॉ. अमिताभ ने बताया कि बीते एक वर्ष में लगभग 1 लाख मरीजों ने ओपीडी में और करीब 14,600 मरीजों ने इमरजेंसी में हृदय का उपचार करवाया है। अस्पताल में इलाज के लिए बिहार के अलावा अन्य राज्यों के भी मरीज आते हैं। बता दें कि अस्पताल में पहले से दो एडवांस कैथलैब मौजूद हैं, जिनके माध्यम से हृदय रोगियों का उपचार किया जाता है। अस्पताल के निदेशक डॉ. सुनील कुमार के नेतृत्व में बाल हृदय योजना, मुख्यमंत्री राहत कोष और आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों का बेहतर इलाज किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: पूर्णिया में तेज रफ्तार का कहर; ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल
आयुष्मान भारत योजना का लाभ
वहीं मरीजों के लिए इस अस्पताल में आयुष्मान भारत योजना का लाभ भी आसानी से उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग निदेशक एवं आयुष्मान भारत के नोडल पदाधिकारी डॉ. अमिताभ लगातार कर रहे हैं। 280 बेड वाले इस अस्पताल में सीटी एनजीओ की भी व्यवस्था है, ताकि दिल में छेद, कार्डियक अरेस्ट, हार्ट अटैक व अन्य हृदय संबंधी बीमारियों का बेहतर इलाज किया जा सके।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.