फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   Bhumihar Brahmins registered bihar government portal Bihar news Vijay Sinha bjp party

Bihar News : विजय सिन्हा का ऐतिहासिक निर्णय, बिहार के सरकारी पोर्टल पर अब दर्ज होगी भूमिहार ब्राह्मण की पहचान

Mon, 09 Mar 2026 10:42 PM IST
Krishan Ballabh Narayan न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Krishan Ballabh Narayan Updated Mon, 09 Mar 2026 10:42 PM IST
सार

Bhumihar Brahmins : भूमिहार ब्राह्मण समाज के परिवार के लिए अच्छी खबर है। उप मुख्यमंत्री के इस घोषणा को समाज की सदियों पुरानी सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान को सरकारी मान्यता देने वाले एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
Bhumihar Brahmins registered bihar government portal Bihar news Vijay Sinha bjp party
विजय सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने अपने आधिकारिक पोर्टल पर एक महत्वपूर्ण सुधार किया है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के विशेष निर्देश पर अब पोर्टल पर जाति के विकल्प के रूप में भूमिहारब्राह्मण नाम को सफलतापूर्वक शामिल किया गया है। इस निर्णय को समाज की सदियों पुरानी सांस्कृतिक और पारंपरिक पहचान को सरकारी मान्यता देने वाले एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: रोहिणी आचार्य ने सीएम नीतीश कुमार पर कसा तंस, बताया क्या बचा उनके हिस्से में?
विज्ञापन


दरअसल एक लंबे समय से भूमिहार ब्राह्मण समाज की यह मांग रही थी कि सरकारी दस्तावेजों और डिजिटल पोर्टल्स पर उनकी पहचान को उनकी प्राचीन संज्ञा के अनुरूप दर्ज किया जाए। शिक्षा, कृषि और राष्ट्रसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले भूमिहारब्राह्मण समाज के लिए यह केवल एक शब्द का जुड़ाव नहीं, बल्कि उनके सामाजिक गौरव की पुनर्स्थापना है। बताया जाता है कि यह उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की देन है। यह उनकी संवेदनशीलता और दूरदर्शिता के कारण ही प्रशासनिक जटिलताओं को दूर कर इसे लागू किया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar : कांग्रेस ने भाजपा पर किया हमला, कहा- नीतीश कुमार डिजिटल अरेस्ट हो गए; बिहार में बेमेल है गठबंधन

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के इस घोषणा के बाद से ही भूमिहार ब्राह्मण समाज के लाखों परिवारों में हर्ष का माहौल है। सामाजिक संगठनों और प्रबुद्ध जनों ने इसे डिजिटल युग में अपनी जड़ों से जुड़ने का एक प्रभावी माध्यम बताया है। सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर हो रही चर्चाओं में इस कदम को बिहार की सामाजिक समरसता और भाषाई सटीकता के लिए एक मिसाल माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed