{"_id":"68e62da82285021881064d6c","slug":"bhojpur-railway-underpass-waterlogging-protest-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: भोजपुर में रेलवे अंडरपास जलजमाव से बाधित, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी निकासी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: भोजपुर में रेलवे अंडरपास जलजमाव से बाधित, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी निकासी की मांग
Wed, 08 Oct 2025 02:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:54 PM IST
सार
भोजपुर जिले के चरपोखरी क्षेत्र में कथराई और बरनी सड़क पर बने रेलवे अंडरपास में लगातार बारिश के बाद जल-जमाव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। पूर्व मध्य रेलवे के आरा-सासाराम रेलखंड के इस अंडरपास में कई फीट तक पानी भर जाने से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है।
विज्ञापन
अंडरपास का हाल बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुर जिले के चरपोखरी क्षेत्र में कथराई और बरनी सड़क पर बने रेलवे अंडरपास में लगातार बारिश के बाद जल-जमाव की समस्या लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गई है। पूर्व मध्य रेलवे के आरा-सासाराम रेलखंड के इस अंडरपास में कई फीट तक पानी भर जाने से इस मार्ग से जुड़ने वाले दर्जनों गांवों का संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है। हर बार बारिश होते ही अंडरपास तालाब में बदल जाता है, जिससे लोगों को आवागमन के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता लेना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, मजदूरों और रोजाना काम पर जाने वाले लोगों को हो रही है। बाइक और साइकिल सवार लोग मजबूरी में अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं।
पढे़ं: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने गौशाला का किया निरीक्षण, गौ हत्या पर जताई चिंता
विज्ञापन
ग्रामीणों ने कहा कि अंडरपास से पानी निकासी की कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन और रेलवे विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द अंडरपास में स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था की जाए, ताकि आम जनता को इस समस्या से राहत मिल सके।