Bihar News : बीसीए के चुनाव संपन्न, हर्ष वर्धन निर्विरोध बने अध्यक्ष; नई कार्यकारिणी की घोषणा भी हुई
Bihar Cricket Association Elections : बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) के चुनाव में हर्ष वर्धन निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए, जबकि पूरी कार्यकारिणी भी बिना किसी विरोध के निर्वाचित हुई। नई टीम ने बिहार में क्रिकेट के ढांचे को मजबूत करने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने का संकल्प लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ, जिसमें पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई। अध्यक्ष पद पर हर्ष वर्धन निर्विरोध निर्वाचित हुए। सभी पदाधिकारियों का निर्वाचन निर्विरोध हुआ और इसकी औपचारिक घोषणा आज कर दी गई। इसके अलावा, राजेश कुमार को समिति प्रबंधन (जिला प्रतिनिधि) का सदस्य और ज्ञानेश्वर गौतम को गवर्निंग काउंसिल का सदस्य चुना गया। चुनाव प्रक्रिया चुनाव पदाधिकारी एम. मुदस्सिर (सेवानिवृत्त आईएएस) की देखरेख में सम्पन्न हुई, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी रही।
हर्ष ने दिया बीसीए को मजबूत करने पर जोर
बीसीए ने अपने बयान में कहा कि संगठन सभी हितधारकों के विश्वास और समर्थन का सम्मान करता है। एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि उसकी प्राथमिकता बिहार में क्रिकेट का जमीनी ढांचा मजबूत करना, आधारभूत सुविधाओं का विकास करना और युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराना होगा।
बीसीए को विश्वास है कि संयुक्त प्रयास से बिहार क्रिकेट को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाया जाएगा। इस चुनाव और आगामी कार्यक्रमों के साथ बिहार क्रिकेट एसोसिएशन ने राज्य में क्रिकेट के नए अध्याय की शुरुआत का संकेत दिया है।
ये भी पढ़ें- Bihar News: विधायक विजय कुमार मंडल पर फूटा जनता का गुस्सा, लालू यादव से शिकायत का वीडियो वायरल
जानें कौन क्या?
- प्रिया कुमारी उपाध्यक्ष बनीं,
- ज़ियाउल आरफीन को सचिव की जिम्मेदारी मिली,
- अभिषेक नंदन कोषाध्यक्ष चुने गए,
- रोहित कुमार को संयुक्त सचिव बनाया गया।
ये भी पढ़ें- Bihar News: गोपालगंज में सीएम नीतीश कुमार ने किया 1599 करोड़ की योजनाओं का शुभारंभ