{"_id":"603b1d090f9e307a047cc8be","slug":"bahubali-mla-ritlal-yadav-is-upset-as-some-people-asking-for-extortion-on-his-name-says-some-people-complaint-to-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बाहुबली विधायक का छलका दर्द, कहा- नहीं मांगता रंगदारी फिर भी मिल रही हैं शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बाहुबली विधायक का छलका दर्द, कहा- नहीं मांगता रंगदारी फिर भी मिल रही हैं शिकायतें
Sun, 28 Feb 2021 10:03 AM IST
स्नेहा बलूनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: स्नेहा बलूनी
Updated Sun, 28 Feb 2021 10:03 AM IST
सार
बिहार दानापुर विधानसभा सीट से विधायक बने रीतलाल पिछले कुछ दिनों से काफी परेशान हैं। बाहुबली से विधायक बने यादव ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। चुनाव के लगभग डेढ़-दो महीने पहले ही वे जेल से जमानत पर बाहर आए हैं। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान परिसर में पत्रकारों के सवाल पर उनका दुख बाहर निकल आया।
विज्ञापन
रीतलाल यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रीतलाल यादव की बातें सुनकर सभी हैरान हो गए। दरअसल, विधायक बनने के बाद यादव अपनी छवि को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं लंबे समय से बहुत दुखी हूं। मैं इसे लेकर मीडिया के सामने अपनी बात रखना चाहता था। लेकिन समझ नहीं आ रहा था कि कैसे कहूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सात-आठ लोग मेरे नाम पर लोगों को फोन करके रंगदारी मांग रहे हैं। वे दो से बीस लाख तक की रंगदारी मांगते हैं। वे लोगों को फोन करके कहते हैं कि मैं विधायक बोल रहा हूं। 15 लाख रुपये दो नहीं तो तुम्हारे बेटा का काम तमाम कर दूंगा। तुम्हारे पूरे परिवार का सत्यानाश कर दूंगा। जानते नहीं हो कि हम कौन हैं, रीतलाल यादव नाम है मेरा।
विज्ञापन
राजद विधायक ने बताया कि कई बार उनके भाई के नाम पर भी रंगदारी मांगी जाती है। इतना ही नहीं रंगदारी मांगने का ऑडियो तक वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा कि आवाज सुनकर मैं चकित था क्योंकि ऐसा लग रहा था कि मैं ही बोल रहा हूं। जब कुछ पीड़ित मेरे घर रंगदारी मांगने की शिकायत लेकर पहुंचे तब मुझे सारी बात पता चली।
विज्ञापन
भाजपा से झटकी सीट
दानापुर सीट वीआइपी सीटों में शुमार है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव भी यहां से 1995 और 2000 में चुनाव जीत चुके हैं। फिलहाल यह सीट भाजपा के कब्जे में थी। पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में रीतलाल ने भाजपा को हराकर यहां जीत हासिल की है।
मनी लॉड्रिंग के मामले में जेल में थे बंद
रीतलाल मनी लॉड्रिंग और कुछ फौजदारी मामलों में पटना की ब्योर जेल में बंद थे। उन्हें बीच में भागलपुर भी शिफ्ट किया गया था। फरवरी 2020 में बेटी की शादी के लिए पटना उच्च न्यायालय ने उन्हें 15 दिनों की औपबंधिक जमानत दी थी। वे छह साल नौ महीने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जेल में बंद रहे थे।