{"_id":"689f0dd2f2cbe3b6250f08ef","slug":"anger-arose-due-to-waterlogging-in-lekha-nagar-danapur-khagaul-road-jammed-for-hour-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: लेखा नगर में जलजमाव से उपजी नाराजगी, दानापुर-खगौल रोड घंटों जाम, मंत्री का काफिला रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: लेखा नगर में जलजमाव से उपजी नाराजगी, दानापुर-खगौल रोड घंटों जाम, मंत्री का काफिला रोका गया
Fri, 15 Aug 2025 04:13 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,पटना
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Fri, 15 Aug 2025 04:13 PM IST
सार
लेखा नगर में जलजमाव की समस्या से स्थानीय लोग बेहद परेशान हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन सैंकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और दानापुर-खगौल रोड को घंटों जाम कर दिया। जलजमाव के कारण स्कूली बच्चे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दानापुर अनुमंडल क्षेत्र के लेखा नगर में बरसात के मौसम में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने से हर साल जलजमाव की समस्या विकराल रूप ले लेती है। इसी को लेकर स्वतंत्रता दिवस के दिन स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को सैंकड़ों महिला-पुरुष स्थानीय निवासियों ने दानापुर-खगौल रोड पर प्रदर्शन कर घंटों सड़क जाम किया और सरकार व नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी की। जलजमाव के कारण सैकड़ों स्कूली बच्चे स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके।
ये भी पढ़ें: अब होली, दशहरा, छठ में बिहार आने में नहीं होगी परेशानी, सीएम नीतीश कुमार ने कर दिया यह काम
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क से ऊंचा नाला बना देने के कारण पानी का निकास बाधित हो गया है, जिससे पूरा मोहल्ला गंदे पानी में डूबा रहता है। प्रदर्शनकारियों ने रास्ते से गुजर रहे पंचायती राज मंत्री के काफिले को करीब आधे घंटे तक जाम में रोके रखा और समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी दो घंटे बाद मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अनामिका सिंह भी मौके पर पहुंचीं और स्थानीय निवासियों की समस्याएं सुनीं।