फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   An elderly man injured in a road accident has died

Bihar News: सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत, इलाज के बाद घर लौटते समय रास्ते में तोड़ा दम, घर में मातम

Mon, 05 Jan 2026 11:08 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोजपुर Published by: पटना ब्यूरो Updated Mon, 05 Jan 2026 11:08 AM IST
सार

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 60 वर्षीय श्रद्धा पासवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। 1 जनवरी को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से घायल श्रद्धा पासवान को पहले सहार सीएचसी, फिर अरवल और बाद में पटना के पीएमसीएच रेफर किया गया था।

विज्ञापन
An elderly man injured in a road accident has died
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के लोदीपुर हाता निवासी 60 वर्षीय श्रद्धा पासवान की मौत हो गई। वे एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के बाद जब परिजन उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कराकर घर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, यह हादसा 1 जनवरी को हुआ था। उस समय श्रद्धा पासवान खड़ाव चतर्भुज स्थित ब्राह्मण बाबा के पास पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि श्रद्धा पासवान सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत सहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई और उन्हें अरवल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: बिहार की बेटी पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ मुजफ्फरपुर में कांग्रेस का विरोध, भाजपा पर साधा निशाना
विज्ञापन
विज्ञापन

अरवल में भी हालत में कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए आगे रेफर किया गया। इसके बाद परिजन उन्हें पटना स्थित पीएमसीएच लेकर पहुंचे, जहां कुछ दिनों तक उनका इलाज चला। इलाज के बाद जब उन्हें डिस्चार्ज कर घर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में श्रद्धा पासवान की मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने उनका पोस्टमार्टम आरा सदर अस्पताल में कराया। इधर, घटना की सूचना मिलने पर सहार थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने दोषी मोटरसाइकिल सवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed