फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   american couple adopts orphan boy under adoption act, specialized adoption institutions, rohtas bihar news

Bihar: अनाथ बालक को सात समंदर पार मिला प्यार, एक वर्षीय हरीश को अमेरिकी दंपति ने लिया गोद; जानें कैसे बनी बात?

Thu, 29 Jan 2026 02:24 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: पटना ब्यूरो Updated Thu, 29 Jan 2026 02:24 PM IST
सार

रोहतास के विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में रहने वाले एक वर्षीय हरीश को अमेरिकी दंपति कैमरन और रूचिल मेरी क्रो ने गोद लिया। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद बालक को दंपति के हवाले किया।

विज्ञापन
american couple adopts orphan boy under adoption act, specialized adoption institutions, rohtas bihar news
अमेरिकी दंपति को बच्चा सौंपती डीएम

विस्तार

बिहार के रोहतास जिले से एक भावुक और सुखद खबर सामने आई है। जिले के विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में रह रहे एक वर्षीय बालक हरीश को अब नया परिवार और पहचान मिल गई है। जिला पदाधिकारी उदिता सिंह ने हरीश को संयुक्त राज्य अमेरिका के टेक्सास निवासी दंपति मिस्टर कैमरन ली क्रो और रूचिल मेरी क्रो को गोद दिया। अब नन्हा बालक टेक्सास की वादियों में एक नई पहचान के साथ बड़ा होगा।

विज्ञापन

कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद गोद दिया गया बालक

विज्ञापन
दत्तक ग्रहण की प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण, नई दिल्ली से प्राप्त अनापत्ति प्रमाण पत्र और दत्तक ग्रहण अधिनियम के कड़े प्रावधानों के तहत पूरी की गई। सभी कानूनी औपचारिकताओं के पूर्ण होने के बाद जिला पदाधिकारी ने दत्तक ग्रहण का अंतिम आदेश पारित किया और अमेरिकी दंपति को बालक सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Crime : प्रेम प्रसंग के विवाद में युवक की नृशंस हत्या, चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट; इलाके में सनसनी

दंपति के चेहरे पर खुशी
हरीश को पुत्र के रूप में पाकर अमेरिकी दंपति के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने बालक के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और दंपति को सलाह दी कि बालक के टीकाकरण, स्वास्थ्य और समग्र विकास पर विशेष ध्यान दें। इस दौरान वरीय उपसमाहर्ता विनीता कुमारी, ओएसडी आशीष रंजन, बाल संरक्षण पदाधिकारी विक्रमादित्य पाल और संस्थान के समन्वयक मिथिलेश कुमार भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed