कोरोना का कहर : बिहार में सभी स्कूल और कॉलेज 11 अप्रैल तक के लिए बंद, शादी और पारिवारिक कार्यों पर नहीं होगी रोक
- बिहार में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पांच अप्रैल से 11 अप्रैल तक सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के आदेश
- विवाह एवं अन्य पारिवारिक कार्यों को छोड़कर सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगाने पर रोक होगी
विस्तार
बिहार सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पांच अप्रैल से 11 अप्रैल तक सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिए हैं। वहीं कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करते हुए बची हुई परीक्षाएं ली जाएंगी। अप्रैल के अंत तक विवाह और अन्य पारिवारिक कार्यों को छोड़कर सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ लगाने पर रोक होगी।
बिहार सरकार ने कोविड-19 के बढ़ते दुष्प्रभाव को देखते हुए बिहार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों को 11 अप्रैल तक बन्द करने का आदेश दिया है.
विज्ञापन
पूर्व निर्धारित परीक्षाएं स्कूल/ कॉलेज प्रबंधन आवश्यकतानुसार कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कर सकेंगे. pic.twitter.com/8lJ3idKWRuविज्ञापन विज्ञापन— Bihar Education Department (@BiharEducation_) April 3, 2021
नीतीश कुमार ने बैठक में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को स्कूलों को बंद रखने की सलाह दी थी। जिसके बाद ही स्कूल-कॉलेजों को 11 अप्रैल तक के लिए बंद रखने का फैसला किया गया है। कोरोना संक्रमण को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करने के बाद यह निर्देश पदाधिकारियों को दिया है।
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए बिहार सरकार ने बसों में क्षमता से आधी सवारियों को बैठाने का आदेश दिया गया है। साथ ही कहा है कि सार्वजनिक परिवहन में अधिकतम 50 प्रतिशत क्षमता के ज्यादा किसी भी परिस्थित में नहीं रहने दिया जाएगा। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन इसके लिए आवश्यक कदम उठाएंगे।
सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना से बचना है तो लोगों का इलाज और टीकाकरण करना होगा। इसके साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से सतर्क रहने पर जोर दिया। साथ ही सीएम ने अपील की कि लोग सार्वजनिक आयोजनों को कुछ दिनों के लिए स्थगित कर दें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में पूरी तैयारी रखें और टीकाकरण की संख्या को बढ़ाएं ताकि अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण हो सके।