फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   After the murder of the youth, the family members of the deceased created a ruckus,

Bihar News: युवक की हत्या के बाद मृतक के परिजनों का हंगामा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन; जानें मामला

Sun, 09 Mar 2025 04:52 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 09 Mar 2025 04:52 PM IST
सार

Bihar: पुलिस प्राथमिक जांच में इस वारदात को ड्रग्स और पैसे के लेन-देन से जुड़ा मामला मान रही है। वहीं, मृतक के परिजन इसे सिर्फ पैसे के लेन-देन का विवाद बता रहे हैं। परिजनों के अनुसार, रिशू ने अपने दोस्त शिवम टेलर्स से कुछ पैसे उधार लिए थे, जिसे लेकर दबाव बनाया जा रहा था।

विज्ञापन
After the murder of the youth, the family members of the deceased created a ruckus,
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना के बेउर थाना क्षेत्र के दशरथा मोड़ के पास रविवार को एक युवक की हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने बीच सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए घंटों सड़क जाम रखा, जिससे यातायात बाधित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बेउर थाना प्रभारी समेत पुलिस बल मौके पर पहुंचा। काफी समझाने-बुझाने के बाद प्रदर्शनकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की अनुमति दी।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
शनिवार दोपहर दशरथा गांव में दो युवकों को गोली मार दी गई थी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही बेउर थाना प्रभारी, सिटी एसपी और डीएसपी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतक रिशू कुमार (22) को उसके दोस्तों ने फोन कर बुलाया था और एक बंद पड़े पोल्ट्री फार्म में ले जाकर गोली मार दी। इस घटना में एक अन्य युवक भी घायल हुआ, जिसे उसके साथियों ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के पीछे ड्रग्स और पैसे का लेन-देन?
पुलिस प्राथमिक जांच में इस वारदात को ड्रग्स और पैसे के लेन-देन से जुड़ा मामला मान रही है। वहीं, मृतक के परिजन इसे सिर्फ पैसे के लेन-देन का विवाद बता रहे हैं। परिजनों के अनुसार, रिशू ने अपने दोस्त शिवम टेलर्स से कुछ पैसे उधार लिए थे, जिसे लेकर दबाव बनाया जा रहा था।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें देखा गया कि रिशू चार दोस्तों के साथ पोल्ट्री फार्म की ओर जा रहा था। इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

अपराधियों की पहचान हुई, जल्द होगी गिरफ्तारी

बेउर थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि हत्या की वजह पैसे का लेन-देन प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने अपराधियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।मृतक रिशू कुमार दो भाइयों में बड़ा था। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed