{"_id":"625fb345e5db8b4e9a5d89d3","slug":"7-circular-houses-are-being-prepared-for-bihar-cm-nitish-kumar-may-shift-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: बदलने वाला है सीएम नीतीश का ठिकाना, जानिए क्या है नया पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: बदलने वाला है सीएम नीतीश का ठिकाना, जानिए क्या है नया पता
Wed, 20 Apr 2022 12:46 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:46 PM IST
सार
सीएम बनने के बाद नीतीश कुमार मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट हो गए थे। लेकिन अब ताजा जानकारी के अनुसार महीने के अंतिम सप्ताह तक वे 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो सकते हैं।
विज्ञापन
सीएम नीतीश कुमार(फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ठिकाना जल्द बदलने वाला है। सीएम नीतीश अगले महीने के अंतिम सप्ताह तक 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास में शिफ्ट हो सकते हैं। ठिकाना बदलने के पीछे कई वजहें बताई जा रही हैं। पहली वजह सीएम आवास 1 अणे मार्ग में मरम्मत का काम होने वाला है। इसके चलते मुख्यमंत्री 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होंगे। यह बंगला मुख्यमंत्री आवास के बगल में ही है। सीएम नीतीश पहले भी यहां रह चुके हैं।
विज्ञापन
7 सर्कुलर रोड में मरम्मत का काम जारी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होने की चर्चा काफी समय से चल रही थी। इस बंग्ले में भी मरम्मत का काम जारी है। बताया जा रहा है कि जल्द ही यह इसे पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। वहीं मीडिया रिपोर्ट में यह बात भी सामने आ रही है कि सीएम नीतीश का कुछ सामान यहां शिफ्ट भी किया जा चुका है।
विज्ञापन