फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   4737 Fresh COVID-19 Cases, Six Year Old Among Five Dead, CM Nitish Kumar Tested Positive

बिहार : कोविड-19 के 4737 नए मामले सामने आए, छह साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत

Tue, 11 Jan 2022 03:20 AM IST
योगेश साहू पीटीआई, पटना।
पीटीआई, पटना। Published by: योगेश साहू Updated Tue, 11 Jan 2022 03:20 AM IST
सार

राज्य की राजधानी पटना में सोमवार को कोविड-19 के 2566 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि रविवार को यहां 2,108 नए मामले दर्ज हुए थे। यह एक दिन दर्ज हुए मामलों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। बिहार सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों और फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक देना शुरू किया है।

विज्ञापन
4737 Fresh COVID-19 Cases, Six Year Old Among Five Dead, CM Nitish Kumar Tested Positive
coronavirus - फोटो : PTI

विस्तार

बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस से 4,737 नए मामले सामने आए और छह साल की बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है।

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार उनके मंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी, अशोक चौधरी, शाहनवाज हुसैन और सुनील कुमार के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में कहा गया है कि ताजा मामलों के बाद राज्य में कोरोना वायरस के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 20,938 हो गई है, जबकि मौतों की संख्या बढ़कर 12,106 हो गई है। बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार को संक्रमण के नए मामलों की संख्या राज्य में रविवार को दर्ज किए गए 5022 मामलों से कम थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राज्य की राजधानी पटना में सोमवार को कोविड-19 के 2566 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि रविवार को यहां 2,108 नए मामले दर्ज हुए थे। यह एक दिन दर्ज हुए मामलों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है। बिहार सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों और फ्रंटलाइन वर्कर्स और बुजुर्गों को कोविड-19 वैक्सीन की बूस्टर खुराक देना शुरू किया है। बुलेटिन में कहा गया है कि रविवार को राज्य का कुल केस लोड 7,50,137 था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को दर्ज की गई सभी पांच मौतें पटना शहर में ही हुई हैं। इनमें से तीन पटना एम्स में और एक-एक पीएमसीएच और आईजीआईएमएस में दर्ज हुई। पटना एम्स में कोरोना की वजह से छह साल की बच्ची की मौत हुई। यहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया था और शनिवार को उसका कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि एक 50 वर्षीय व्यक्ति जिसका पटना एम्स में ही गुर्दे का ऑपरेशन हुआ था, उसकी जांच रिपोर्ट भी सकारात्मक आई थी और बीते रविवार को उसकी मृत्यु हो गई थी।

राज्य में अब तक ओमिक्रॉन वैरिएंट के एक मामले की पुष्टि हुई है। एक अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में 691 लोगों ने महामारी को मात दी है और वह अब इससे उबर चुके हैं। इसके साथ ही राज्य में अब तक कुल 71,70,92 लोग ठीक हुए हैं। रविवार को रिकवरी रेट 96.11 फीसदी था।


गया में सक्रिय मामलों की संख्या 1,119 है, इसके बाद मुजफ्फरपुर में 956, बेगूसराय में 602 और सारण में 471 मामले हैं। अधिकारी ने कहा कि सोमवार को सकारात्मकता दर 3.13 प्रतिशत थी, जो शनिवार तक दो प्रतिशत से भी कम थी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में 1.51 लाख नमूनों सहित अब तक कुल 6.25 करोड़ नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed