फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   36th East Zone Junior Athletics 2025: Bihar team becomes runner-up, Jharkhand gets overall title

Bihar: 36वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स 2025, बिहार टीम बनी उप विजेता, झारखंड को मिला ओवरऑल खिताब

Thu, 25 Sep 2025 02:48 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Thu, 25 Sep 2025 02:48 PM IST
सार

रांची में आयोजित 36वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में बिहार टीम उप विजेता रही, जबकि झारखंड ओवरऑल विजेता बना। बिहार ने 166 अंकों के साथ कुल 59 पदक जीते, जिसमें 20 स्वर्ण, 18 रजत और 21 कांस्य शामिल हैं।

विज्ञापन
36th East Zone Junior Athletics 2025: Bihar team becomes runner-up, Jharkhand gets overall title
36वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रांची में आयोजित 36वीं ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में बिहार की टीम उप विजेता रही, जबकि झारखंड ने ओवरऑल खिताब अपने नाम किया। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि बिहार ने 166 अंकों के साथ दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि झारखंड 172 अंकों के साथ विजेता रहा। बिहार के खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में कुल 59 पदक जीते, जिसमें 20 स्वर्ण, 18 रजत और 21 कांस्य पदक शामिल हैं। बालक अंडर 16 वर्ष वर्ग में कीशू सिंह और बालिका अंडर 18 वर्ग में अलका सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- CWC Meeting LIVE: 'बिहार में आया नीतीश गया नीतीश', खरगे के कसा तंज; राहुल गांधी ने बताया 'इंडिया' लक्ष्य

विज्ञापन

बिहार की टीम ने निम्नलिखित आयु वर्ग और खेल विधाओं में विजेता स्थान हासिल किया:
  • बालक वर्ग अंडर 14 वर्ष – विजेता
  • बालक वर्ग अंडर 16 वर्ष – विजेता
  • बालक वर्ग अंडर 18 वर्ष – विजेता
  • बालक वर्ग अंडर 20 वर्ष – विजेता
  • बालिका वर्ग अंडर 14 वर्ष – उप विजेता

शंकरण ने कहा कि इस सफलता में राज्य सरकार की खेल नीतियों, सहयोग और प्रयास का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। टूर्नामेंट से पहले योग्य खिलाड़ियों के चयन और विशेष प्रशिक्षण शिविरों ने इस शानदार प्रदर्शन को संभव बनाया। उन्होंने यह भी कहा कि इस सफलता से बिहार के अन्य खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और भविष्य में खेल में और उपलब्धियां हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed