फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Patna News ›   239 people returned bihar from united kingdom health department trying to search them

बिहार: ब्रिटेन से लौटे 239 लोग, ढूंढने में पसीना बहा रहा स्वास्थ्य विभाग

Thu, 31 Dec 2020 07:13 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार संभव Updated Thu, 31 Dec 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
239 people returned bihar from united kingdom health department trying to search them
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला

ब्रिटेन से हाल में भारत लौटे लोगों में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद केंद्र और राज्य सरकारें हरकत में आ गई हैं। इसके तहत केंद्र ने ब्रिटेन से बिहार लौटे 239 लोगों की सूची राज्य सरकार को सौंप दी है। सभी की तलाश करके कोरोना जांच करने का निर्देश दिया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी डीएम और सिविल सर्जन को इस बारे में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं, जिसके बाद प्रशासन इन सभी लोगों को तलाशने में पसीना बहा रहा है। 

विज्ञापन

21 नवंबर से 21 दिसंबर तक लौटे लोग

जानकारी के मुताबिक, यूके से 21 नवंबर से 21 दिसंबर तक 239 लोग बिहार लौटे हैं। अब केंद्र की ओर से इन यात्रियों की जानकारी मिलने के बाद उन्हें तलाशने का काम शुरू कर दिया गया है। साथ ही, सभी लोगों को तलाश करके उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट कराने के लिए भी कहा गया है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आएगी, उनके सैंपल नए स्ट्रेन की जांच के लिए पुणे भेजे जाएंगे। बता दें कि इन 239 यात्रियों में पटना के 96 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटना में मिले सिर्फ 20 लोग

गौरतलब है कि पटना में यूके से लौटने वालों की संख्या 95 है, लेकिन इनमें से सिर्फ 20 लोगों को ही स्वास्थ्य विभाग अब तक ढूंढ पाया है। इन सभी लोगों के सैंपल ले लिए गए हैं, लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। जानकारी के मुताबिक, जिन इलाकों से सैंपल लिए गए, उनमें कंकड़बाग, आशियाना नगर, फुलवारीशरीफ, पटेलनगर, करबिगहिया, पटना सिटी, आलमगंज, बिहटा और मनेर शामिल हैं। 
विज्ञापन

विदेश से आने वालों की तलाश जारी

सिविल सर्जन डॉ. वीभा कुमारी सिंह ने बताया कि सभी अनुमंडलीय अस्पतालों और पीएचसी के प्रभारियों को विदेश से आए यात्रियों की पहचान करके उनकी आरटी-पीसीआर जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उनके संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जाएगी, जिससे नए स्ट्रेन को फैलने से रोका जा सके। फिलहाल, विदेश से लौटने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed