{"_id":"69edcb7e217d8d8603057aee","slug":"patna-school-time-changed-by-patna-dm-ordered-due-to-bihar-weather-news-bihar-school-time-patna-bihar-news-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar School Time : स्कूल के समय को लेकर पटना डीएम का नया आदेश जारी, भीषण गर्मी को लेकर लगाया प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar School Time : स्कूल के समय को लेकर पटना डीएम का नया आदेश जारी, भीषण गर्मी को लेकर लगाया प्रतिबंध
Sun, 26 Apr 2026 01:53 PM IST
Krishan Ballabh Narayan
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Krishan Ballabh Narayan
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:53 PM IST
सार
Bihar : भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय के संचालन के समय को लेकर पटना के डीएम ने आदेश जारी किया है। उनके इस आदेश से स्कूल जाने वाले बच्चे और अभिभावक राहत की साँस लेंगे।
विज्ञापन
स्कूल छात्राएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में भीषण गर्मी को देखते हुए पटना के डीएम ने स्कूल समय के लिए आदेश जारी किया है। उनके आदेश के अनुसार राजधानी पटना की सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय 11:30 बजे तक ही चलेंगे। प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्र भी इस आदेश का पालन करेंगे।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News : दोस्तों ने हॉस्टल में बुलाया, फिर पीट-पीटकर ले ली जान; वजह तलाश रही पुलिस
विज्ञापन
पटना के डीएम ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा है कि जिले में रह रहे अधिक तापमान, विशेष रूप से दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। इसलिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा-163 के तहत जिले के सभी निजी और सरकारी विद्यालयों में वर्ग-08 तक (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों सहित) की गतिविधियों पर पूर्वा० 11:30 बजे के बाद प्रतिबंध लगा दिया है। विद्यालय प्रबंधन को स्पष्ट निदेश दिया गया है कि वे इस आदेश के अनुसार ही शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करें। यह आदेश दिनांक-27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक लागू रहेगा।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें-Census 2027: बिहार में अब तक 24 लाख से अधिक लोगों किया स्व-गणना, टॉप 10 में कौन-कौन से जिले हैं? लिस्ट देखिए